ब्रेकिंग
दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत

गोपालगंज के मांझागढ़ क्षेत्र में नहाने गए दो स्कूली छात्रों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ:गोपालगंज में तालाब में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गयी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को बरामद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. घटना मांझागढ़ थाना क्षेत्र के देवापुर जाफर टोला गांव के समीप की है। 


मृतक छात्रों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के सरेया वार्ड नंबर 5 के नागेंद्र शर्मा के 11 वर्षीय पुत्र करण कुमार और मांझागढ़ थाना क्षेत्र के देवापुर जाफर टोला गांव के सुखदेव शर्मा के 12 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर दोनों बच्चे स्कूल से लौटने के दौरान तालाब में नहाने चले गए, नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से दोनों छात्रों की डूबने से मौत हो गई। 


काफी मशक्कत के बाद दोनों शव को बाहर निकाला गया। एक साथ दो छात्रों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। दो छात्रों की तालाब में डूबने की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. अस्पताल परिसर परिजनों के चित्कार से गूंज उठा वही अस्पताल में दोनों छात्रों का शव देख परिजनों के साथ साथ सभी की आंखे नम हो गई।

टैग्स