ब्रेकिंग
जहानाबाद के सरकारी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश✦पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर होगा ‘पश्चिम बंग’: 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव, जानें नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया ✦Bihar News: पहले जेल..अब नौकरी से भी बर्खास्त, मद्य निषेध विभाग ने वसूली गैंग चलाने वाले 'दारोगा' को किया डिसमिस, शराबी से जबरन लिए थे पैसे...✦जमुई में टीकाकरण के बाद 2 माह के मासूम की मौत, तीन इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी थी तबीयत ✦बिहटा में दुष्कर्म पीड़िता शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, कोर्ट में बयान देने से पहले घर में मिला शव✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश✦पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर होगा ‘पश्चिम बंग’: 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव, जानें नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया ✦Bihar News: पहले जेल..अब नौकरी से भी बर्खास्त, मद्य निषेध विभाग ने वसूली गैंग चलाने वाले 'दारोगा' को किया डिसमिस, शराबी से जबरन लिए थे पैसे...✦जमुई में टीकाकरण के बाद 2 माह के मासूम की मौत, तीन इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी थी तबीयत ✦बिहटा में दुष्कर्म पीड़िता शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, कोर्ट में बयान देने से पहले घर में मिला शव

गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोपालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 40 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब उसे जेल भेजने की कार्रवाई हो रही है। डॉक्टरों की निगरानी में पीड़िता का इलाज चल रहा है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने ना केवल कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया है। 


महज़ 8 वर्ष की एक मासूम बच्ची को पैसों का लालच देकर लगातार तीन दिनों तक शारीरिक शोषण किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस घटना के सामने आते ही पूरे इलाके में दहशत, आक्रोश और गहरा दुख व्याप्त हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार ने पुलिस से गुहार लगाई, जिसके बाद हथुआ थानाध्यक्ष शोयब आलम ने तत्परता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने 40 वर्षीय आरोपी चन्दन प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।


 मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। वहीं, गंभीर मानसिक और शारीरिक आघात से गुजर रही बच्ची को तत्काल मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।


डॉक्टरों की टीम बच्ची की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बताया कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए हथुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है। एफएसएल टीम द्वारा तकनीकी और जैविक साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 


एसपी ने आश्वासन दिया है कि मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपी को जल्द से जल्द सख्त सजा दिलाई जाएगी। इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और वे आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। 


लोगों के मन में एक ही सवाल गूंज रहा है कि आखिर कब तक मासूमों की सुरक्षा यूं ही खतरे में पड़ी रहेगी। यह घटना केवल कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के लिए एक गंभीर चेतावनी है। अब आवश्यकता है कि ऐसे जघन्य अपराधों के खिलाफ समाज और प्रशासन मिलकर कठोर कदम उठाएं, ताकि भविष्य में किसी मासूम को इस तरह की पीड़ा का सामना न करना पड़े।

GOPALGANJ: नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट