ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

RJD सुप्रीमो को आज मिलेगी सजा.. समर्थक पहुंचे भगवान की शरण में, लालू के गांव में शुरू हुई विशेष पूजा अर्चना

GOPALGANJ : चारा घोटाला मामले से जुड़े केस में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को आज दोपहर 12 बजे के करीब सजा सुनाई जाएगी. डोरंडा ट्रेजरी से 139.35 करोड़ की अवैध निकासी के सबसे बड

RJD सुप्रीमो को आज मिलेगी सजा.. समर्थक पहुंचे भगवान की शरण में, लालू के गांव में शुरू हुई विशेष पूजा अर्चना
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : चारा घोटाला मामले से जुड़े केस में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को आज दोपहर 12 बजे के करीब सजा सुनाई जाएगी. डोरंडा ट्रेजरी से 139.35 करोड़ की अवैध निकासी के सबसे बड़े मामले में लालू यादव समेत 38 दोषियों को आज कोर्ट सजा सुनाएगा. कोर्ट के फैसले पर पटना से लेकर रांची तक की निगाहें टिकी हुई हैं. 


इसको लेकर लालू यादव के परिवार और समर्थकों में मायूसी छाई हुई है. पैतृक गांव गोपालगंज के फुलवरिया में सुबह से ही पंच मंदिर में लालू यादव के परिजन और समर्थको पूजा पाठ कर रहे हैं. लालू को चारा घोटाला में सजा से मुक्ति के लिये विशेष पूजा-अर्चना और हवन किया जा रहा है.


बताते चलें कि फुलवरिया में पंच मंदिर को लालू प्रसाद ने ही बनवाया था और जब भी फुलवरिया आते हैं तो यहां विशेष पूजा-अर्चना करते हैं. आज लालू यादव को सजा सुनाई जानी है तो सुबह से ही इस मंदिर में आरती और हवन का दौर चल रहा है. मां दुर्गा की आरती कर लालू प्रसाद के परिजन और राजद समर्थक उनके स्वस्थ होने और डोरंडा कोषागार वाले केस में कम से कम सजा मिले, इसकी कामना कर रहे हैं. 


समर्थकों ने मंदिर में मां दुर्गा के साथ-साथ हनुमान जी, प्रभु श्रीराम, भगवान शंकर की पूजा अर्चना की इसके बाद हवन भी किया गया. मंदिर के पुजारी दयाशंकर पांडेय की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न हुआ.


लालू प्रसाद यादव के परिजन उमेश यादव ने बताया कि हमें न्यायालय पर पूर्ण विश्वास है कि उन्हें कम से कम सजा सुनायी जायेगी. लालू यादव के पोता सुदीश कुमार यादव ने कहा कि गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव की स्वास्थ्य काफी बिगड़ी हुई है, ऐसे में केंद्र सरकार व राज्य सरकार षड्यंत्र रच कर उन्हें जेल भेजना चाहती है. 

टैग्स