ब्रेकिंग
शपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनल

बिहार में अब भू-माफियाओं की खैर नहीं, CCA-3 के तहत होगी कार्रवाई, इस जिले में जारी हो गई लिस्ट

गोपालगंज में जमीन माफियाओं पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। पहले चरण में छह भू-माफियाओं की सूची जारी करने के बाद, अब दूसरे चरण में और माफियाओं की सूची तैयार की जा रही है।

बिहार में अब भू-माफियाओं की खैर नहीं, CCA-3 के तहत होगी कार्रवाई, इस जिले में जारी हो गई लिस्ट
User1
3 मिनट

बिहार में जमीन घोटाले में शामिल भू-माफियाओं पर अब प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। गोपालगंज जिले में पुलिस ने भू-माफियाओं की नई सूची जारी की है और उनके खिलाफ सीसीए-3 के तहत कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अवधेश दीक्षित के निर्देश पर जिले में भू-माफियाओं की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। 


पुलिस ने पहले चरण में पुलिस ने छह बड़े भू-माफियाओं की सूची जारी की थी। अब दूसरे चरण में शहरी क्षेत्र के भू-माफियाओं को भी निशाने पर लिया जा रहा है। ऐसे सभी भू-माफियाओं की पहचान की जा रही है, जिनके खिलाफ एक से अधिक जमीन संबंधी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे किसी भी तरह की जमीन खरीदने से पहले पूरी जांच-पड़ताल कर लें, ताकि वे धोखाधड़ी के शिकार न हों। 


एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि भू-माफियाओं की सूची जारी करने के बाद अब उनके खिलाफ सीसीए-3 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत जिला प्रशासन डीएम की अनुशंसा पर इन माफियाओं की संपत्ति जब्त करेगा। साथ ही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) की धारा 107 के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। गोपालगंज बिहार का पहला जिला बन सकता है, जहां इस नए कानून के तहत भू-माफियाओं की संपत्ति जब्त की जाएगी।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भू-माफियाओं से संबंधित शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। कोई भी व्यक्ति पुलिस अधीक्षक के नंबर 9431822991 या गोपालगंज पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9470092879 पर शिकायत दर्ज करा सकता है। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।


पुलिस छह बड़े भू-माफियाओं की संपत्ति का आकलन कर रही है, जिनके नाम इस प्रकार है. योगेंद्र पंडित – बंजारी, नगर थाना, गोपालगंज, गंगदयाल यादव – नकछेद, नगर थाना, गोपालगंज, मुकुल तिवारी उर्फ डब्लू – कोटवा, नगर थाना, गोपालगंज, 

सुमित मिश्रा – गौसिया, थाना मांझा, गोपालगंज, अन्नू मिश्रा – मौनिया चौक, नगर थाना, गोपालगंज और दीपक तिवारी उर्फ मुर्गा बाबा – हरखुआ, नगर थाना, गोपालगंज। 


भू-माफियाओं के खिलाफ जनशिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक हर बुधवार को जनसुनवाई करेंगे। इस दौरान भूमि संबंधी मामलों की सुनवाई की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद कई माफिया भूमिगत हो गए हैं। लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनकी अवैध संपत्तियां जल्द ही जब्त कर ली जाएंगी।

संबंधित खबरें