ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

लालू का फुलवरिया भी कोरोना की चपेट में, एकसाथ 9 पॉजिटिव केस आने के बाद गोपालगंज में दहशत

GOPALGANJ : जिले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का फुलवरिया गांव भी कोरोना की चपेट में आ गया है।जिले में कुल मरीजों की संख्या 10 हो गई है। इसमें से तीन मरीज पहले ही ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

GOPALGANJ : जिले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का फुलवरिया गांव भी कोरोना की चपेट में आ गया है।जिले में कुल मरीजों की संख्या 10 हो गई है। इसमें से तीन मरीज पहले ही ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। 7 जो मरीज मिले है उसमें भोरे को छोड़ दें तो कोरोना ने चार नए प्रखंडों फुलवरिया, पंचदेवरी, बैकुंठपुर तथा गोपालगंज में अपना पैर पसारा है। मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।   


25 दिन बाद फिर से कोरोना की एंट्री हुई है। अचानक 7 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें दो महिलाएं भी शामिल है। मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सातों मरीजों को क्वारेंटाइन सेंटर में रखा है। जिसमें विवाह भवन स्थित क्वारंटाइन सेंटर  में 3 और एसएस बालिका विद्यालय स्थित क्वारेंटाइन सेंटर 6 मरीजों का रखा गया है। इनकी निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 


फुलवरिया प्रखंड के हरिहरा के 2 ,बैंकुठपुर के फैजुल्लाहपर में 1, पंचदेवरी के मझवलिया में -1, भोरे के जगतारी में 2 और सदर प्रखंड के काकड़कुड में 1 में कोरोना संक्रमण पाया गया है।कोरोना पॉजिटिव मिलने बाद प्रशासन ने पांच प्रखंडों में 3 किमी की परिधि में आने वाले आसपास के 32 गांवों को सील कर दिया है। इस दौरान किसी को भी आने जाने की अनुमति नहीं होगी। सील करने के बाद पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है। 



टैग्स