ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

गोपालगंज में रस्सी से हाथ-पैर बांधकर बुजुर्ग की पिटाई, छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

गोपालगंज के बसडीला गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति की रस्सियों से बांधकर पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। आरोपी पर कोचिंग जाने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप है, पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

बिहार
पिटाई का वीडियो वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति को रस्सियों से हाथ और पैर बांधकर कुछ लोग पिटाई कर रहे है। यह वायरल वीडियो नगर थाना के बसडीला गाँव का बताया जा रहा है।आरोप है कि इस बुजुर्ग के द्वारा कोचिंग पढ़ने गई छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई थी। जिसकी शिकायत के बाद ग्रामीण उग्र हो गए।


आरोपी को पकड़ लिया और हाथ-पैर बांधकर भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी। घंटों पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को नगर थाना पुलिस को सौप दिया। इसी दौरान किसी ने आरोपी की पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। बताया जाता है कि  दुष्कर्म के प्रयास करने वाले आरोपी का नाम जितेंद्र मिश्रा है। वह नगर थाना के बसडिला गांव का रहने वाला है। परिजनों के द्वारा बताया गया है कि आरोपी जितेंद्र मिश्रा के घर पर पड़ोस की एक लड़की आरोपी के पोती के पास कोचिंग पढ़ने जाती थी।


आरोपी जितेंद्र मिश्रा शराब के नशे में छात्रा को घर में अकेले देखकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। और धमकी देते हुए कहाकि   इसकी शिकायत घर वालों से करने पर उसे जान से मार देगा। पीड़ित छात्रा इसकी शिकायत अपने घरवालों से की। छात्रा की शिकायत के बाद परिजन उग्र हो गए और वे आरोपी के घर पहुंच कर बुजुर्ग को बंधक बना लिया। और रस्सियों से हाथ पैर बांध कर  उसकी घंटों पिटाई की। और आरोपी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 


वायरल वीडियो में  साफ देखा जा सकता है कि कैसे भगवा रंग पहने हुए बुजुर्ग रस्सियों से बंधा हुआ है। और एक युवक लातघुसों से उसकी पिटाई कर रहा है। और फिर डंडे से भी उसकी पिटाई कर रहा है। ग्रामीणों के शिकायत पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डायल 112 की टीम ने बुजुर्ग को बंधक से मुक्त करा लिया और उसे थाने लेकर आई है। इस मामले में विजय मिश्र डीएसपी हेड क्वाटर ने बताया कि नगर थाना के बसडीला गाँव मे कुछ लोगो के द्वारा एक व्यकि की पिटाई करने का वीडियो सामने आया है।जिसमे एक व्यकि की गिरफ्तारी किया गया है।पुलिस अनुसंधान कर रही है। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट