ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

गोपालगंज में सडक पर गिरी शराब की बोतलों की लूट: दारोगा जी ने भी किया हाथ साफ, जेब में डाला अद्धा, वीडियो वायरल

GOPALGANJ: गोपालगंज में बाइक से शराब ले कर जा रहे तस्करों की शराब रोड पर गिर गयी. इसके बाद शराब की बोतलों को लूटने की होड़ मच गयी. वहां मौजूद लोग बोतल उठाकर निकल जाने की फिराक में लग गये. लेकिन सबस

गोपालगंज में सडक पर गिरी शराब की बोतलों की लूट: दारोगा जी ने भी किया हाथ साफ, जेब में डाला अद्धा, वीडियो वायरल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में बाइक से शराब ले कर जा रहे तस्करों की शराब रोड पर गिर गयी. इसके बाद शराब की बोतलों को लूटने की होड़ मच गयी. वहां मौजूद लोग बोतल उठाकर निकल जाने की फिराक में लग गये. लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये रही है कि मौके पर पहुंची पुलिस भी पीछे नहीं रही. वाकये का एक वीडियो वायरल है जिसमें साफ दिख रहा है कि दरोगा जी ने भी दारू की एक बोतल उठाकर अपनी जेब में डाल रखी है. 


ये मामला गोपालगंज के गोपालपुर थाना क्षेत्र का है. दरअसल गोपालपुर थाना पुलिस ने गुरूवार को बनिया छापर में छापेमारी कर 25 बोतल देशी शराब बरामद की थी. इस मामले में वहां के नवनिर्वाचित मुखिया वीरेंद्र प्रसाद को पुलिस ने पकड़ लिया था. इसके बाद मुखिया समर्थकों ने रोड जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. उनका कहना था कि पुलिस ने मुखिया को फंसाने की साजिश रची है. 


शराब की लूट में पुलिस ने भी किया हाथ साफ

दरअसल मुखिया समर्थकों ने सेमरा मोड को जाम कर दिया था. जाम के बीच में ही एक बाइक पर सवार दो लोग वहां पहुंचे और आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे. इस दौरान हंगामा मचा रहे लोगों ने उनकी थोड़ी जोर जबरदस्ती हुई. धक्का मुक्की में उनके पास का झोला सड़क पर गिर गया. झोले से शराब की 25 बोतल निकल कर सड़क पर गिर गयी. शराब की बोतलों को सड़क पर गिरे देख लोग हैरान हो गये.


उसके बाद शराब लूटने का सिलसिला शुरू हो गया. रोड जाम के कारण पुलिस वहां पहले से मौजूद थी लेकिन पुलिस के सामने ही लोग शराब की बोतल पर टूट पड़े. इस वाकये का वीडियो वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लोग शराब की बोतल लूटने के लिए धक्का मुक्की कर रहे हैं. उस बीच में पुलिस का एक दरोगा भी है जिसकी जेब में शराब की एक बोतल पड़ी है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की भारी फजीहत हो रही है.


मामले की जांच के आदेश 

वैसे गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने इस पूरे मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि सारे पहलु की जांच की जायेगी. हालांकि गोपालपुर थाना पुलिस ने कहा है कि पुलिस ने शराब ले जा रहे दो तस्करों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है, उसकी बाइक भी बरामद कर ली गयी है. सड़क पर शराब की जितनी बोतलें गिरी थी उन सबको बरामद कर लिया गया है. पुलिस वहां से भाग निकले दूसरे शराब तस्कर की भी तलाश कर रही है. 


टैग्स