ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

गोपालगंज में मुखिया के दरवाजे पर बार बालाओं का डांस, कोरोना गाइडलाइन की खूब उड़ी धज्जियां

GOPALGANJ : बिहार में मुखिया पति ने जीत की ख़ुशी में बार बालाओं को नचा कर जश्न मनाया है. इस दौरान कोरोना गाइडलाइन की खूब धज्जिया उड़ी है. इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी स

गोपालगंज में मुखिया के दरवाजे पर बार बालाओं का डांस, कोरोना  गाइडलाइन की खूब उड़ी धज्जियां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में मुखिया पति ने जीत की ख़ुशी में बार बालाओं को नचा कर जश्न मनाया है. इस दौरान कोरोना गाइडलाइन की खूब धज्जिया उड़ी है. इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि जीतकर आये नये जनप्रतिनिधियों के शपथ की तैयारी चल रही है. लेकिन नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का जश्न ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है.


बताया जा रहा है कि यह वीडियो गोपालगंज के रौली प्रखंड के लरौली पंचायत का है. वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि यह एक कार्यक्रम का है जिसका आयोजन नवनिर्वाचित मुखिया प्रभावती देवी के पति भूपेंद्र सिंह उर्फ भोट सिंह ने कराया था.


बार बालाओं का डांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक बार-बालाओं की डांस पार्टी के लिए डांसरों को बुलाया गया था. जीत की खुशी का यह आयोजन कहीं और नहीं बल्कि नवनिर्वाचित मुखिया के घर पर ही हुआ था. पूरी रात चले इस आयोजन में बार-बालाओं के साथ कुछ लड़कों ने भी ठुमके लगाए जो वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है.

टैग्स