ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

गोपालगंज में तेज रफ्तार बस ने 2 को कुचला, युवक ने मौके पर तोड़ा दम, लोगों में आक्रोशित

GOPALGANJ : जिले में एक भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है. तेज रफ़्तार बस की चपेट में आने से युवक की जान गई है. इस घटना में एक अन्य युवक जख्मी हो गया है, जिसे इलाज के लिए

गोपालगंज में तेज रफ्तार बस ने 2 को कुचला, युवक ने मौके पर तोड़ा दम, लोगों में आक्रोशित
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : जिले में एक भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है. तेज रफ़्तार बस की चपेट में आने से युवक की जान गई है. इस घटना में एक अन्य युवक जख्मी हो गया है, जिसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.


घटना गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना इलाके की है, जहां बरहिमा के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि एक तेज रफ्तार बस जा रही थी. दो युवक भी वहीं से गुजर रहे थे. इस बीच बस अनियंत्रित हो गई और उसने दोनों युवकों को कुचल दिया. जिसके कारण एक युवक की मौत पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान गोविंद कुमार के रूप में की गई है.


घटना के बाद वहां आसपस मौजूद लोग दौड़े और उन्होंने एक अन्य युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया. फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. नाराज ग्रामीणों ने एनएच-27 को जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर परिचालन को बहाल कराया. 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता