ब्रेकिंग
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार✦सीएम सम्राट चौधरी से लेकर अनंत सिंह तक.. सियासत के दिग्गजों से क्यों मिल रहीं अक्षरा सिंह? सामने आई बड़ी वजह✦बिहार के 38 जिलों में 17 नवंबर से शुरू होगी ‘संकल्प संध्या’, कमजोर छात्र-छात्राओं को शिक्षा विभाग की सौगात✦भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार✦सीएम सम्राट चौधरी से लेकर अनंत सिंह तक.. सियासत के दिग्गजों से क्यों मिल रहीं अक्षरा सिंह? सामने आई बड़ी वजह✦बिहार के 38 जिलों में 17 नवंबर से शुरू होगी ‘संकल्प संध्या’, कमजोर छात्र-छात्राओं को शिक्षा विभाग की सौगात✦भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन

ऊपर केले... अंदर विदेशी शराब, तस्करी का अनोखा खेल बेनकाब; भारी खेप के साथ पिकअप जब्त; तस्कर गिरफ्तार

Bihar Liquor Smuggling: बिहार के गोपालगंज में शराब तस्करी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। तस्करों ने विदेशी शराब की बड़ी खेप को केले के नीचे छिपाकर ले जाने की कोशिश की, लेकिन उत्पाद विभाग की टीम ने उनकी योजना नाकाम कर दी। छापेमारी...

ऊपर केले... अंदर विदेशी शराब, तस्करी का अनोखा खेल बेनकाब; भारी खेप के साथ पिकअप जब्त; तस्कर गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Liquor Smuggling: बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्कर शराब की सप्लाई के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं. गोपालगंज में तस्करों ने विदेशी शराब की बड़ी खेप को केले के नीचे छिपाकर ले जाने की कोशिश की, लेकिन उत्पाद विभाग की टीम ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया. मांझा थाना क्षेत्र के कोईनी मोड़ के पास छापेमारी कर टीम ने केले से लदी पिकअप से करीब 794 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है.


दरअसल, शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग की टीम जिले में लगातार जांच अभियान चला रही है. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर मांझा थाना क्षेत्र के कोईनी मोड़ के पास एक संदिग्ध पिकअप को रोका गया. बाहर से देखने पर गाड़ी में केले लदे हुए थे, लेकिन तलाशी के दौरान केले के नीचे छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की बड़ी खेप सामने आ गई.


टीम ने मौके से करीब 794 लीटर विदेशी शराब जब्त की और पिकअप सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी सीवान जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. उत्पाद विभाग अब उससे पूछताछ कर शराब की खेप के स्रोत और उसकी डिलीवरी कहां की जानी थी, इसकी जानकारी जुटा रहा है.


उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के अलग-अलग चेकपोस्ट पर भी जांच अभियान चलाया. उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा के अनुसार, भिंगरी समेत एक अन्य चेकपोस्ट पर की गई कार्रवाई में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान दो मोटरसाइकिल जब्त करने के साथ 26.8 लीटर देसी शराब भी बरामद की गई.


फिलहाल विभाग गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रहा है. पुलिस और उत्पाद विभाग यह पता लगाने में जुटे हैं कि शराब कहां से लाई गई थी और गोपालगंज में किसे इसकी सप्लाई दी जानी थी. मामले में तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.