ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

BIHAR NEWS : बिहार में तीन मजदूर की राजस्थान में मौत, कमरे में दम घुटने से पिता-पुत्र और दोस्त की गई जान

BIHAR NEWS : राजस्थान में बिहार के तीन लोगों की मौत दम घुटने से हो गयी। अब सवाल यह है कि पिता-पुत्र और उसके दोस्त के साथ कमरे में रात में क्या हुआ...

BIHAR NEWS
दम घुटनें से तीन की मौत
© google
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार के लोगों के लिए यह काफी दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजस्थान से सामने आया है। बिहार के रहने वाले तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। रात में घर के अंदर अंगीठी जलाकर सोना इन लोगों को महंगा पड़ गया और ठंड से बचने के चक्कर में तीन लोगों को जान से हाथ धोना पड़ गया। 


मृतक में गोपालगंज के रहने वाले धनंजय दुबे, उनके 18 वर्षीय बेटे और धनंजय के एक दोस्त की मौत हुई है। इनलोगों की मौत अंगीठी के गैस से दम घुटने के कारण हुई है। इस घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। धनंजय मजदूरी करके अपने परिवार को चलाता था। अब राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी उसकी मौत हो गई। 


बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र समेत तीन लोग एक कमरे में सोए थे। तीनों की मौत दम घुटने से हो गयी। इस पूरे मामले को लेकर भिवाड़ी मोड़ चौकी इंचार्ज नरेश यादव ने बताया कि गोपालगंज के गोपालपुर थाना क्षेत्र के नरहवां शुकुल निवासी धनंजय दुबे (50 वर्ष), उनके बेटे अंकित दुबे (18) और धनंजय के दोस्त अभिषेक राय की मौत हुई है। 


इधर, चर्चा यह है कि रात में अंगीठी के कारण कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस भर गया और तीनों की मौत दम घुटने से हो गयी। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही सटीक खुलासा होगा कि मौत की असली वजह क्या है? रविवार को जब कमरा नहीं खुला तो पड़ोसियों और परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। जिसके बाद तीनों अंदर पड़े हुए मिले। अस्पताल में तीनों को मृतक घोषित कर दिया गया।