ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

डुमरिया घाट बनेगा पर्यटन का बड़ा केंद्र, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने नारायणी रिवर फ्रंट का किया निरीक्षण

गोपालगंज के डुमरिया घाट को धार्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने नारायणी रिवर फ्रंट का निरीक्षण कर विकास योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

बिहार न्यूज
विकास योजनाओं का निरीक्षण
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज के डुमरिया घाट को धार्मिक पर्यटन और आधुनिक सुविधाओं के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में सरकार ने पहल तेज कर दी है। इसी सिलसिले में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सह बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी ने नारायणी रिवर फ्रंट का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।


निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मौके पर चल रहे निर्माण कार्यों और प्रस्तावित विकास योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रस्तावित विद्युत शवदाह गृह, निर्माणाधीन मल्टीपर्पस सामुदायिक भवन, नक्षत्र वाटिका, नवग्रह वाटिका और मोक्ष वाटिका का जायजा लिया। इसके अलावा वाटर पार्क, नारायणी नदी की सुरक्षा के लिए प्रस्तावित प्रोटेक्शन वॉल और नारायणी एक्सप्रेस-वे जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की भी समीक्षा की।


मंत्री मिथिलेश तिवारी ने अधिकारियों को सभी योजनाओं का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डुमरिया घाट को धार्मिक आस्था, पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक सुविधाओं से जोड़कर एक भव्य पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से डुमरिया घाट को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और बैकुंठपुर सहित पूरे गोपालगंज की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।


सरकार की इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में डुमरिया घाट धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ पर्यटकों के आकर्षण का भी बड़ा केंद्र बनेगा।डुमरिया घाट बनेगा पर्यटन का बड़ा केंद्र, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने नारायणी रिवर फ्रंट का किया निरीक्षणडुमरिया घाट बनेगा पर्यटन का बड़ा केंद्र, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने नारायणी रिवर फ्रंट का किया निरीक्षणडुमरिया घाट बनेगा पर्यटन का बड़ा केंद्र, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने नारायणी रिवर फ्रंट का किया निरीक्षणडुमरिया घाट बनेगा पर्यटन का बड़ा केंद्र, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने नारायणी रिवर फ्रंट का किया निरीक्षणडुमरिया घाट बनेगा पर्यटन का बड़ा केंद्र, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने नारायणी रिवर फ्रंट का किया निरीक्षण

डुमरिया घाट बनेगा पर्यटन का बड़ा केंद्र, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने नारायणी रिवर फ्रंट का किया निरीक्षण

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट

टैग्स