ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

दामाद ने पीट -पीटकर कर दी ससुर की हत्या, साले और पत्नी को भी जमकर पीटा...

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आई है। यहां एक दमाद ने पीट-पीटकर अपने ससुर की हत्या कर डाली। इतना ही नहीं इन्होंने पत्नी और साले की भी जमकर कुटाई कर

दामाद ने पीट -पीटकर कर दी ससुर की हत्या, साले और पत्नी को भी जमकर पीटा...
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आई है। यहां एक दमाद ने पीट-पीटकर अपने ससुर की हत्या कर डाली। इतना ही नहीं इन्होंने पत्नी और साले की भी जमकर कुटाई कर डाली। इसके बाद इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि, मामले की जानकारी नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, गोपालगंज जिला के मांझा थाना क्षेत्र के भैसही गांव में दामाद व अन्य लोगों ने मिलकर ससुर की पिटाई कर हत्या कर दी। वहीं, पिता को बचाने पहुंची पत्नी और साले को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।मृतक की पहचान परमा यादव के रूप में हुई है, जो कोइनी गांव के निवासी थे। 


बताया जाता है कि मांझा थाना क्षेत्र के भैसही कोरड़ गांव के परमा यादव की पुत्री की शादी कोइनी गांव के रामप्रवेश यादव से हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। पत्नी छह माह से मायके में रह रही थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांझा में भर्ती कराया,जहां इलाज के दौरान ससुर की मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। 


उधर, इस घटना को लेकर थानाध्यक्ष संग्राम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। परमा यादव अपनी पुत्री को लेकर उसके ससुराल कोइनी गांव पहुंचे हुए थे। इसी बीच दामाद रामप्रवेश यादव सहित अन्य लोगों ने मिलकर ससुर की जमकर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने गये उनके पुत्र तथा पुत्री को भी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।