ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

कोरोना को हराया, डॉक्टरों की टीम ने ताली बजाकर हॉस्पिटल से घर भेजा

GOPALGANJ: सीवान में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच पड़ोसी जिला गोपालगंज से एक अच्छी खबर आई है। कोरोना से संक्रमित दो मरीजों के ठीक होने के बाद आज सदर अस्पताल से उन्

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

GOPALGANJ: सीवान में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच पड़ोसी जिला गोपालगंज से एक अच्छी खबर आई है।  कोरोना से संक्रमित दो मरीजों के ठीक होने के बाद आज सदर अस्पताल से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। मेडिकल टीम ने दोनों मरीजों को डिस्चार्ज करने से पहले सदर अस्पताल परिसर में ताली बाजाकर कोरोना से ठीक हुए दोनों युवकों का स्वागत किया। 


गोपालगंज में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या तीन थी, जिसमें एक मरीज का इलाज पटना के एनएमसीएच में चल रहा है, जबकि दो पॉजिटिव मरीजों का इलाज 31 मार्च से गोपालगंज में ही चल रहा था। जिले के सिविल सर्जन डॉ त्रिभुवन नारायण सिंह के मुताबिक कोरोना के तीन पॉजिटिव मरीज मिले थे, जिनमें थावे के मरीज को पटना एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं 31 मार्च को उचकागांव व भोरे प्रखंड में मिले एक-एक पॉजिटिव मरीज मिले थे। इन दोनों मरीजों को सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखने के बाद थावे रोड स्थित होटल शबनम में रखा गया था।


डॉक्टरों की टीम हर रोज फॉलोअप कर रही थी। पहली बार आठ अप्रैल को इन दोनों की सैंपल लेकर पटना जांच के लिए भेजी गयी, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई। उसके बाद रविवार को दूसरी जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई। लगातार निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद चेस्ट की एक्सरे कराई गयी उसके बाद गाइडलाइन के अनुसार इन दोनों मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। साथ ही इन दोनों युवकों को अगले 12 दिनों तक होम क्वारेंटाइन में रहने की सलाह दी गयी है। 


गोपालगंज के सिविल सर्जन डॉ त्रिभुवन नारायण सिंह ने कहा कि गोपालगंज में कोरोना के कुल तीन केस मिले थे। जिसमें एक केस थावे के बेदू टोला से था। जिसका इलाज एनएमएसीएच में चल रहा है। जिसकी स्थिति के बारे में जानकारी नहीं है। दूसरा मरीज उचकागांव और तीसरा मरीज भोरे का है। ये दोनों मरीजों का इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया। यह प्रसन्नता की बात है कि दोनों मरीज कोरोना पॉजिटिव थे, अब उनके पूरे रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आ गये हैं। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता