ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार : DSP हुए कोरोना संक्रमित, सीनियर अधिकारी समेत 105 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

GOPALGANJ : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी बढ़ गया है. राज्य में नेता, मंत्री, आईएएस और जज कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं. ताजा मामला गोपालगंज जिले का है, जहां डीएसपी को कोरो

बिहार : DSP हुए कोरोना संक्रमित, सीनियर अधिकारी समेत 105 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
First Bihar
3 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी बढ़ गया है. राज्य में नेता, मंत्री, आईएएस और जज कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं. ताजा मामला गोपालगंज जिले का है, जहां डीएसपी को कोरोना हो गया है. उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है. डीएसपी समेत 105 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है. आइसोलेशन में इनका इलाज कराया जा रहा है. 


बुधवार को गोपालगंज जिले के हेवाडक्वार्टर डीएसपी संतोष कुमार की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई. संतोष कुमार की तबीयत अचानक ख़राब हो गई थी. जिसके बाद इनका इलाज कराया जा रहा था. इनकी कोरोना टेस्ट भी कराइ गई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली. बताया जा रहा है कि डीएसपी संतोष कुमार की ऑफिस में काम करने वाले एक अन्य कर्मी की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. 


बिहार : DSP हुए कोरोना संक्रमित, सीनियर अधिकारी समेत 105 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव


बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे जिले में 105 नए लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं. नए संक्रमित लोगों में 10 बच्चों के अलावा 16 महिलाएं भी शामिल हैं. नए संक्रमित लोगों में से 78 लोगों को होम आइसोलेशन में और अन्य को कोरोना केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नए संक्रमित लोगों के मिलने के बाद जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 422 तक पहुंच गई है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पूरे जिले में अबतक 6311 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं. जिले में कोरोना लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर सतर्कता व निगरानी रखने के लिए लगातार दिशानिर्देश जारी किया जा रहा है. 



आपको बता दें कि खुद गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और एसपी आनंद कुमार भी कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद सतत मास्क जांच अभियान की निगरानी कर रहे हैं. बावजूद इसके जिले में संक्रमण का दायरा बढ़ता ही जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में कोविड के कुल 6311 मामलों में से 5874 लोग ठीक हुए हैं. जबकि कोविड से जिले में कुल 16 लोगों की मौत हुई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता