ब्रेकिंग
बेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

गोपालगंज में हथुआ अस्पताल का पुराना भवन गिरने से 2 की मौत, एक की हालत गंभीर

गोपालगंज के हथुआ प्रखंड स्थित अनुमंडलीय अस्पताल के जर्जर भवन को तोड़ा जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोग ईंट और कंक्रीट खरीदने पहुंच गये तभी अचानक जर्जर भवन गिर पड़ा और मलबे में दबने से दो की दर्दनाक मौत हो गयी।

ACCIDENT
दो की मौत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

gopalganj: गोपालगंज से बड़ी खबर आ रही है जहां हथुआ प्रखंड के अनुमंडलीय अस्पताल का जर्जर भवन अचानक गिर जाने से उसके अंदर दबकर दो लोगों की मौत हो गई। मृतक की पहचान हथुआ थाना के तुरुक पट्टी गांव के नीतीश कुमार साह और मीरगंज थाना क्षेत्र के बसडीला गांव के संतोष साह के रूप में की गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


वही घायल युवक की पहचान अरमान अली के रूप में की गयी है। जिसका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अनुमंडलीय अस्पताल के पुराने जर्जर भवन को तोड़ा जा रहा था। जिसके ईंट और कंक्रीट को खरीदने के लिए लोग जुटे हुए थे। इसी दौरान अचानक दिवार गिर गया। जिससे अफरा-तफरी मच गई। 


जबतक लोग संभल पाते तब तक दो लोग अचानक जर्जर भवन के नीचे दब गए। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लोगों ने किसी तरह घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर सूचना मिलते ही हथुआ थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की शिनाख्त करने में जुट गई। इधर दो युवकों के मलबे में दबकर मौत की खबर मिलते ही यह बात जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। अस्पताल कैंपस में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट

टैग्स