ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

भारत बंद के दौरान स्कूल बस में आग लगाने की बात निकली गलत, वायरल वीडियो की सच्चाई जानिए

GOPALGANJ: SC-ST रिजर्वेशन में क्रीमी लेयर और सब कोटा के विरोध में 21 अगस्त को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने भारत बंद रखा। इस दौरान बिहार में इसका असर देखने को मिला। गोपालगंज म

भारत बंद के दौरान स्कूल बस में आग लगाने की बात निकली गलत, वायरल वीडियो की सच्चाई जानिए
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: SC-ST रिजर्वेशन में क्रीमी लेयर और सब कोटा के विरोध में 21 अगस्त को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने भारत बंद रखा। इस दौरान बिहार में इसका असर देखने को मिला। गोपालगंज में इस दौरान यह बात निकलकर सामने आई की प्रदर्शनकारियों ने एक स्कूल बस में आग लगाने की कोशिश की है इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा लेकिन जब इसकी जांच की गयी तब यह मामला गलत साबित हुआ। 


भारत बंद के दौरान गोपालगंज में स्कूल बस में तोड़फोड़ किये जाने और उसमे आग लगाए जाने की बात झूठी निकली। दरअसल प्रदर्शनकारी रोड पर टायर जलाकर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान बच्चों से भरी स्कूल बस जल रहे टायर के ऊपर से गुजर गयी जिसके बाद खुद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के जवानों ने ड्राइवर को जल्दी बस आगे बढ़ाने को कहने लगे। 


ड्राइवर ने भी सूझ-बूझ से काम लिया और तुरंत बस को आगे बढ़ा लिया जिससे बड़ी घटना होते-होते बच गयी। लेकिन यह बात फैला दी गयी कि प्रदर्शनकारियों ने स्कूल बस में आग लगाने की कोशिश की है। अब यह बात गलत साबित हुई है। दरअसल प्रदर्शनकारियों की मदद से ही बस में आग लगने से बचाया गया है। 

टैग्स