ब्रेकिंग
‘दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा’ जमुई में युवती से छेड़खानी पर राज्य महिला आयोग सख्त, पुलिस से मांगी कार्रवाई की जानकारीबिहार पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, नशा तस्करों से सांठगांठ के आरोपसादे कागज पर अंगूठा-दस्तखत कराया, फिर बैंक से उठा लिया करोड़ों का लोन... मुजफ्फरपुर में कर्ज के बोझ तले दबीं जीविका दीदियां‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्ज‘दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा’ जमुई में युवती से छेड़खानी पर राज्य महिला आयोग सख्त, पुलिस से मांगी कार्रवाई की जानकारीबिहार पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, नशा तस्करों से सांठगांठ के आरोपसादे कागज पर अंगूठा-दस्तखत कराया, फिर बैंक से उठा लिया करोड़ों का लोन... मुजफ्फरपुर में कर्ज के बोझ तले दबीं जीविका दीदियां‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्ज

गोपालगंज में बड़ा हादसा, शादी समारोह में मिट्टी कोड़ने जा रही आधा दर्जन महिलाओं को ट्रक ने कुचला

GOPALGANJ : इस वक्त एक ताजा खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है, जहां एक बड़ा हादसा हुआ है. एक शादी समारोह में मिट्टी कोड़ने जा रही आधा दर्जन महिलाओं को ट्रक ने कुचल दिया है. इ

गोपालगंज में बड़ा हादसा, शादी समारोह में मिट्टी कोड़ने जा रही आधा दर्जन महिलाओं को ट्रक ने कुचला
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ :  इस वक्त एक ताजा खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है, जहां एक बड़ा हादसा हुआ है. एक शादी समारोह में मिट्टी कोड़ने जा रही आधा दर्जन महिलाओं को ट्रक ने कुचल दिया है. इस बड़ी घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है. मौके पर ही दो महिलाओं की मौत की सूचना मिल रही है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर थाना इलाके की है. जहां बहादुरा गांव के पास एक शादी समारोह में मिट्टी कोड़ने जा रही आधा दर्जन महिलाओं को ट्रक ने कुचल दिया. इस बड़े हादसे में घटनास्थल पर ही दो महिलाओं की मौत हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में घायल महिलाओं को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है.


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला. हालांकि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. उधर दूसरी ओर दोनों मृतक महिलाओं के घर के कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. शादी वाले घर में ख़ुशी का माहौल मातम में बदल गया है. 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता