ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत से सनसनी, मंदिर का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयतबस ड्राइवर के घर से 15 KG सोना और 28.5 करोड़ कैश बरामद, पत्थर कारोबारी गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव के बाद रोहिणी आचार्य का BJP पर हमला, मतदान में धांधली और हिंसा के लगाए आरोपBIHAR NEWS: कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 85.05% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोपबिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशनसीतामढ़ी में पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत से सनसनी, मंदिर का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयतबस ड्राइवर के घर से 15 KG सोना और 28.5 करोड़ कैश बरामद, पत्थर कारोबारी गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव के बाद रोहिणी आचार्य का BJP पर हमला, मतदान में धांधली और हिंसा के लगाए आरोपBIHAR NEWS: कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 85.05% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोपबिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशन

Viral Video: ‘पुलिस वाला आंख उठाकर देखेगा तो उसकी आंखें निकाल लेंगे’ गोपाल मंडल के बेटे ने खुले मंच से चेताया, वीडियो वायरल

Viral Video: जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल ने गणेश चतुर्थी के कार्यक्रम में पुलिस के खिलाफ विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस परेशान करे तो कहो हम गोपाल मंडल के परिवार से हैं, फिर भी आंख उठाई तो आंख निकाल लेंगे।

Viral Video
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Viral Video: भागलपुर के गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अब उनके बेटे आशीष मंडल की चर्चा भी खूब हो रही है। आशीष मंडल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह पुलिस को खुले मंच से चेतावनी देते नजर आ रहे हैं।


दरअसल, गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। गणेश चतुर्थी के एक कार्यक्रम में उन्होंने पुलिस को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


कार्यक्रम के दौरान मंच से लोगों को संबोधित करते हुए आशीष मंडल ने कहा कि अगर कोई पुलिस वाला आपको परेशान करे तो आप कहिए कि हम गोपाल मंडल के परिवार से हैं। इसके बाद भी अगर कोई पुलिस वाला आंख उठाकर देखेगा तो हम उसकी आंख निकाल लेंगे।


यह वीडियो नवगछिया के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के इस्माइलपुर के देवन मंडल टोला का बताया जा रहा है। हालांकि, फर्स्ट बिहार/झारखंड इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बता दें कि विधायक के बेटे आशीष मंडल का विवादों से पुराना नाता रहा है। उन्होंने पहले भी कई बार पुलिस और प्रशासन को लेकर विवादास्पद बयान दिए हैं। वर्ष 2022 में उन्होंने कहा था, कि "ना मैं किसी से डरता हूं, ना मेरे पापा डरते हैं, क्योंकि मेरे पापा विधायक हैं।"


वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान भी उनकी दबंगई सामने आई थी। नवगछिया के कदवा थानेदार से जब उनकी बात नहीं मानी गई, तो आशीष मंडल ने थानेदार को धमकी दे डाली थी। इस मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी द्वारा आशीष मंडल के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने को लेकर केस तक दर्ज की गई थी।





रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता