ब्रेकिंग
छपरा में एक पति ने पत्नी की प्रेमी से करवाई शादी, 4 बच्चों के सामने मंदिर में हुआ अनोखा विवाहबेगूसराय में बड़ा खुलासा : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह केस की मूल डायरी गायब, नगर थाना की कार्यशैली पर उठे सवालबिहार में 4 IAS अधिकारियों का तबादला, पटना और सहरसा प्रमंडल को मिले नए कमिश्नरबिहार में मंत्रियों को मिला जिलों का प्रभार, डिप्टी सीएम समेत 34 नेताओं को जिम्मेदारी, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, बड़े पैमाने पर डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्टछपरा में एक पति ने पत्नी की प्रेमी से करवाई शादी, 4 बच्चों के सामने मंदिर में हुआ अनोखा विवाहबेगूसराय में बड़ा खुलासा : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह केस की मूल डायरी गायब, नगर थाना की कार्यशैली पर उठे सवालबिहार में 4 IAS अधिकारियों का तबादला, पटना और सहरसा प्रमंडल को मिले नए कमिश्नरबिहार में मंत्रियों को मिला जिलों का प्रभार, डिप्टी सीएम समेत 34 नेताओं को जिम्मेदारी, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, बड़े पैमाने पर डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

Bihar EOU raid : भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के ठिकानों से अबतक 40 लाख कैश बरामद, EOU आज सुबह से ही 4 ठिकानों पर कर रही छापेमारी

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई! कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के ठिकानों पर EOU की छापेमारी में 40 लाख कैश बरामद। आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच तेज।

Bihar EOU raid : भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के ठिकानों से अबतक 40 लाख कैश बरामद, EOU आज सुबह से ही 4 ठिकानों पर कर रही छापेमारी
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar EOU raid : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। शुरुआती जांच में टीम को अबतक करीब 40 लाख रुपये नकद बरामद होने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा बड़ी मात्रा में जमीन, निवेश और बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं, जिनकी जांच जारी है।


सूत्रों के मुताबिक, आर्थिक अपराध इकाई की अलग-अलग टीमों ने पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में पटना और जमुई में एक साथ कार्रवाई शुरू की। सुबह से ही अधिकारियों की टीम संदिग्ध परिसरों में दस्तावेज खंगालने और संपत्ति का ब्यौरा जुटाने में लगी हुई है।


पटना में जिन ठिकानों पर छापेमारी की गई, उनमें मजिस्ट्रेट कॉलोनी के ज्योतिपुरम स्थित जगत विला अपार्टमेंट का फ्लैट और कंकड़बाग के पूर्वी इंदिरा नगर रोड नंबर-4 स्थित आवास शामिल हैं। वहीं जमुई जिले में केकेएम कॉलेज के पास स्थित किराये के मकान और झाझा ग्रामीण कार्य प्रमंडल कार्यालय में भी EOU की टीम ने घंटों तक जांच की। अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण फाइलें, बैंकिंग रिकॉर्ड, निवेश से जुड़े दस्तावेज और संपत्ति के कागजात जब्त किए हैं।


आर्थिक अपराध इकाई की ओर से दर्ज प्राथमिकी में गोपाल कुमार पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। जांच एजेंसी के अनुसार, सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि उन्होंने अपनी वैध आय की तुलना में लगभग 2 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त संपत्ति बनाई है। EOU के मुताबिक यह संपत्ति उनकी ज्ञात आय से करीब 81.5 प्रतिशत अधिक है।


जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम और संपत्ति किन स्रोतों से अर्जित की गई। अधिकारियों का कहना है कि बैंक खातों के लेन-देन, निवेश और जमीन खरीद से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। इसके साथ ही यह भी खंगाला जा रहा है कि कहीं अवैध तरीके से संपत्ति को दूसरे लोगों के नाम पर तो नहीं खरीदा गया।


सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान मिले कई दस्तावेज ऐसे हैं जो जांच को और बड़ा मोड़ दे सकते हैं। टीम को कुछ संदिग्ध निवेश और लेन-देन के संकेत भी मिले हैं। फिलहाल सभी दस्तावेजों को कब्जे में लेकर उनकी जांच की जा रही है।बिहार में हाल के दिनों में भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामलों में लगातार कार्रवाई हो रही है। आर्थिक अपराध इकाई सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की संपत्ति पर विशेष नजर रख रही है। इसी अभियान के तहत गोपाल कुमार के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई की गई है।


EOU अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद बरामद दस्तावेजों और संपत्तियों का विस्तृत आकलन किया जाएगा। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो अभियंता के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। फिलहाल छापेमारी और दस्तावेजों की जांच देर शाम तक जारी रहने की संभावना है।

संबंधित खबरें