ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार : गोभी की लहलहाती फसल पर किसान ने चलाया ट्रैक्टर, कम दाम मिलने से था नाराज

SAMASTIPUR :एक तरफ देश में कृषि कानून को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ बिहार के समस्तीपुर में एक किसान गोभी का उचित मूल्य नहीं मिलने के बाद एक किसान इतना टूट गया

बिहार : गोभी की लहलहाती फसल पर किसान ने चलाया ट्रैक्टर, कम दाम मिलने से था नाराज
Anamika
2 मिनट

SAMASTIPUR :एक तरफ देश में कृषि कानून को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ बिहार के समस्तीपुर में एक किसान गोभी का उचित मूल्य नहीं मिलने के बाद एक किसान इतना टूट गया कि उसने पूरे फसल पर ट्रैक्टर चलवा दी. 

मामला समस्तीपुर के मुक्तापुर का है. जहां के रहने वाले किसान ओम प्रकाश यादव गोभी के भाव को लेकर इतना दुखी हो गए कि उन्होंने लहलहाती फसल पर ट्रैक्टर चला दी. इस बारे में ओम प्रकाश का कहना है कि अभी मंडी में गोभी का भाव एक रुपये प्रति किलो मिल रहा है. उन्होंने 10 बीधे में गोभी की खेती की है. चार हजार रुपये प्रति कट्ठा खर्च बैठता है और आज मंडी में एक रुपये किलो भाव मिल रहा है, तो हमे तो लागत भी नहीं मिलेगी. 

एक रुपये गोभी बेचने के लिए भी पहले गोभी को मजदूर से कटवाना होगा, फिर बोरा में पैक करके ठेले से मंडी लेकर जाना होगा. वहां भी हमारी फसल कोई पूछने के लिए भी तैयार नहीं है. जितने रुपये खर्च करके वो गोभी को मंडी लेकर जाएंगे उतना मूल धन भी वापस नहीं मिलेगा,  इसलिए मजबूरन उन्हें अपनी फसल पर ट्रैक्टर चलवाना पड़ रहा है. खेच में गोभी की फसल पर ट्रैक्टर चलता देख आसपास के लोग आए और अपने साथ गोभी ले जाने लगे.