ब्रेकिंग
UGMAC 2026 में GOAL Institute का दबदबा... जनरल कैटेगरी की पहली और दूसरी रैंक पर संस्थान के छात्रों का कब्जालखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसा: मृतकों और घायलों की हुई पहचान, जिला प्रशासन ने जारी की लिस्ट; देखिए..सरकार से तेजस्वी यादव की मांग, पटना में लगे माउंटेनमैन दशरथ मांझी की प्रतिमा, बनाया जाए आश्रमभारत-नेपाल सीमा पर 24 घंटे गश्त का आदेश, 194 SSB चौकियों और 70 थानों के समन्वय से होगी निगरानीCM सम्राट का एक और बड़ा कदम, 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे...9 महीने के भीतर खनन ब्लॉक शुरू करने का होगा कार्यUGMAC 2026 में GOAL Institute का दबदबा... जनरल कैटेगरी की पहली और दूसरी रैंक पर संस्थान के छात्रों का कब्जालखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसा: मृतकों और घायलों की हुई पहचान, जिला प्रशासन ने जारी की लिस्ट; देखिए..सरकार से तेजस्वी यादव की मांग, पटना में लगे माउंटेनमैन दशरथ मांझी की प्रतिमा, बनाया जाए आश्रमभारत-नेपाल सीमा पर 24 घंटे गश्त का आदेश, 194 SSB चौकियों और 70 थानों के समन्वय से होगी निगरानीCM सम्राट का एक और बड़ा कदम, 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे...9 महीने के भीतर खनन ब्लॉक शुरू करने का होगा कार्य

GOAL ने लॉन्च किया GTSE 2026-27, कक्षा 8वीं से 10वीं तक के छात्रों को मिलेगा 100% तक स्कॉलरशिप का मौका

GOAL Institute ने GTSE 2026-27 लॉन्च किया। कक्षा 8वीं, 9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए प्रतिभा खोज परीक्षा में 100% तक स्कॉलरशिप, राष्ट्रीय रैंकिंग, करियर गाइडेंस और आकर्षक पुरस्कार मिलेंगे।

बिहार न्यूज
प्रतिभा की पहचान से सपनों को मिलेगी नई उड़ान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
10 मिनट

PATNA: छात्रों की छिपी हुई शैक्षणिक प्रतिभा को पहचानने, उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की वास्तविक दुनिया से परिचित कराने और योग्य विद्यार्थियों को आर्थिक संसाधनों की कमी के बावजूद उत्कृष्ट शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से GOAL Institute ने सोमवार को अपने बहुप्रतीक्षित GOAL Talent Search Examination (GTSE) 2026–27 का विधिवत शुभारंभ किया। 


GTSE केवल एक स्कॉलरशिप परीक्षा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा की पहचान, वैज्ञानिक मूल्यांकन, राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा का अनुभव, करियर मार्गदर्शन तथा भविष्य की शैक्षणिक दिशा निर्धारित करने वाला एक व्यापक Talent Identification & Development Programme है। इस वर्ष GTSE को पहले से अधिक व्यापक, तकनीक-सक्षम और विद्यार्थी-केंद्रित स्वरूप प्रदान किया गया है। इसमें कक्षा 8वीं, 9वीं एवं 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।


दो चरणों में होगा GTSE 2026–27

GTSE 2026–27 का आयोजन Pre Screening Examination एवं Mega Main Examination—दो चरणों में किया जाएगा।

विद्यालयों में Offline Pre Screening Examination 18 अगस्त 2026 से, इसके अतिरिक्त देशभर के विद्यार्थियों को अवसर प्रदान करने के लिए Online Pre Screening Examination 27 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

Pre Examination में 30 प्रश्न होंगे तथा परीक्षा की अवधि 40 मिनट निर्धारित की गई है। विद्यालय के माध्यम से परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए Pre Examination की फीस पूर्णतः माफ रहेगी।

Pre Examination में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनित विद्यार्थियों को 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले Mega Main Examination में भाग लेने का अवसर मिलेगा।



GTSE का Vision — “हर प्रतिभा को पहचान, हर सपने को अवसर”

इस अवसर पर GOAL के Chairman & Managing Director श्री Bipin Kumar Singh ने कहा..«“भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है; आवश्यकता केवल इस बात की है कि सही उम्र में उस प्रतिभा की पहचान हो, उसे सही दिशा मिले और आर्थिक परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों के रास्ते की बाधा न बनें। GTSE की परिकल्पना इसी सोच के साथ की गई है। हमारा मिशन केवल मेधावी बच्चों को पुरस्कार देना नहीं, बल्कि उनमें वैज्ञानिक सोच, प्रतिस्पर्धात्मक आत्मविश्वास और बड़े लक्ष्य हासिल करने की मानसिकता विकसित करना है।”


उन्होंने कहा कि GOAL का प्रयास है कि बिहार-झारखंड सहित देश के छोटे शहरों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में अध्ययनरत प्रतिभाशाली विद्यार्थियों तक भी गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक अवसर पहुँचें। “GTSE के माध्यम से हम ऐसे विद्यार्थियों को तलाशना चाहते हैं जिनमें भविष्य का डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, इनोवेटर और राष्ट्र निर्माता बनने की क्षमता है।”



GTSE 2026–27 की प्रमुख विशेषताएँ

GTSE को केवल परीक्षा तक सीमित न रखते हुए इसे एक व्यापक Talent Discovery, Assessment & Mentoring Platform के रूप में विकसित किया गया है।

- कक्षा 8वीं, 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों के लिए विशेष अवसर

- Two-Level Selection System — Pre & Main Examination

- विद्यालय परिसर में Offline Pre Examination

- Online Pre Examination का भी विकल्प

- 30 प्रश्नों की 40 मिनट की scientific Screening Test

- Academic Talent Identification

- National-Level Ranking

- Individual Performance Analysis

- प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रारंभिक Exposure

- Career Counselling & Academic Guidance

- NEET, IIT-JEE & Civil services जैसे बड़े लक्ष्यों के लिए Foundation Orientation

- Merit Certificate एवं Recognition

- प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 100% तक Scholarship in Goal's Courses.

- आकर्षक पुरस्कार

- Free Online Academic Support/Classes

- विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए Career Seminar

- योग्य विद्यार्थियों को GOAL के Academic Ecosystem से जुड़ने का अवसर

* “GTSE एक परीक्षा नहीं, भविष्य निर्माण का अभियान” — Assistant Director Ranjay Singh


GTSE 2026–27 की Planning एवं Execution की जानकारी देते हुए GOAL के Assistant Director श्री Ranjay Singh ने कहा कि इस वर्ष GTSE को व्यापक स्तर पर विद्यार्थियों तक पहुँचाने के लिए एक सुनियोजित अभियान तैयार किया गया है।


उन्होंने कहा कि “हमारा लक्ष्य केवल बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की परीक्षा लेना नहीं है। हमारा वास्तविक उद्देश्य सही प्रतिभा को सही समय पर पहचानना और उसे उसकी क्षमता के अनुरूप सही दिशा देना है। GTSE में विद्यार्थी को केवल अंक नहीं मिलेंगे, बल्कि उसे यह समझने का अवसर मिलेगा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में उसकी वर्तमान स्थिति क्या है और भविष्य के लक्ष्य तक पहुँचने के लिए उसे किस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।”»


उन्होंने बताया कि GTSE टीम द्वारा विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए 30 से 45 मिनट का विशेष Academic & Career Orientation Session भी आयोजित किया जाएगा। GTSE अभियान के सुचारु क्रियान्वयन के लिए स्कूल विजिट, परीक्षा आयोजन, डिजिटल मॉनिटरिंग, दैनिक रिपोर्टिंग, साप्ताहिक समीक्षा तथा परिणाम विश्लेषण की व्यवस्थित कार्यप्रणाली तैयार की गई है।


श्री सिंह ने कहा कि “हम चाहते हैं कि GTSE विद्यार्थी के जीवन में केवल एक दिन की परीक्षा बनकर न रह जाए, बल्कि उसके करियर की दिशा बदलने वाला Turning Point बने।”


* वैज्ञानिक तरीके से तैयार होगा प्रश्नपत्र एवं Performance Analysis — R&D Head Anand Vats

GOAL के R&D Head श्री Anand Vats ने बताया कि GTSE का प्रश्नपत्र विद्यार्थियों की केवल स्मरण शक्ति की जाँच करने के बजाय उनकी Conceptual Understanding, Logical Ability, Analytical Thinking, Problem-Solving Approach एवं Academic Aptitude को समझने की दृष्टि से तैयार किया गया है।


उन्होंने कहा कि “प्रतिभा का वास्तविक आकलन केवल इस आधार पर नहीं किया जा सकता कि विद्यार्थी ने कितना याद किया है। महत्वपूर्ण यह है कि वह सोचता कैसे है, Concept को कितना समझता है और नई परिस्थिति में अपने ज्ञान का उपयोग कैसे करता है। GTSE की Research & Development Team इसी philosophy के आधार पर assessment framework तैयार कर रही है।” GTSE के माध्यम से विद्यार्थियों को उनकी Performance Report, National Rank, School Rank और Academic Strengths को समझने का अवसर मिलेगा, जिससे विद्यार्थी तथा अभिभावक भविष्य की शैक्षणिक योजना अधिक वैज्ञानिक ढंग से तैयार कर सकेंगे।



प्रतिभा का सम्मान — Scholarship के साथ शानदार Prizes

GTSE 2026–27 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए आकर्षक पुरस्कार एवं शैक्षणिक सहायता का प्रावधान किया गया है।

मेधावी विद्यार्थियों को योग्यता एवं निर्धारित मानदंडों के आधार पर GOAL के विभिन्न पाठ्यक्रमों में 100% तक Scholarship प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

इसके अतिरिक्त प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को Laptop,  Watch, School Bag, Medal and Merit Certificates सहित अनेक आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

चयनित विद्यार्थियों के लिए Free Online Classes/Academic Support तथा Career Guidance की सुविधा भी GTSE के महत्वपूर्ण लाभों में शामिल होगी।

GOAL प्रबंधन के अनुसार पुरस्कार का उद्देश्य केवल विजेताओं को सम्मानित करना नहीं, बल्कि हजारों विद्यार्थियों के भीतर “मैं भी कर सकता हूँ” की भावना पैदा करना है।


* “सही Guidance से ही Talent बनता है Achievement” — Academic Head Gaurav Singh

GOAL के Academic Head श्री Gaurav Singh ने GTSE से जुड़े Academic Seminar एवं Guidelines की जानकारी देते हुए कहा कि परीक्षा के बाद विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को केवल परिणाम देकर छोड़ना GTSE का उद्देश्य नहीं है। उन्होंने कहा कि “एक विद्यार्थी के लिए यह जानना जितना आवश्यक है कि उसने कितने अंक प्राप्त किए, उससे कहीं अधिक आवश्यक है यह समझना कि उसकी Strength क्या है, Improvement Area क्या है और अगले तीन से पाँच वर्षों की Academic Roadmap कैसी होनी चाहिए। GTSE इसी gap को भरने का प्रयास है।”»


GTSE से जुड़े Career Guidance Seminars में विद्यार्थियों को NEET, JEE, जैसे प्रतिष्ठित लक्ष्यों की तैयारी कब और कैसे प्रारंभ करनी चाहिए, Foundation मजबूत करने की रणनीति क्या हो, समय प्रबंधन कैसे किया जाए, Competitive Mindset कैसे विकसित किया जाए तथा School Education और Competitive Preparation के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए, जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को भी बच्चों की क्षमता, रुचि और प्रदर्शन के अनुरूप सही शैक्षणिक निर्णय लेने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।


विद्यालयों के लिए भी GTSE बनेगा Academic Value Addition

GTSE के माध्यम से सहभागी विद्यालयों को भी अपने विद्यार्थियों की Academic Potential समझने का अवसर मिलेगा। विद्यालय परिसर में परीक्षा आयोजन, विद्यार्थियों की प्रदर्शन रिपोर्ट, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान तथा उत्कृष्ट शैक्षणिक सहभागिता के लिए विद्यालय नेतृत्व को Recognition प्रदान करना GTSE अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस पहल से विद्यालय अपने विद्यार्थियों की Competitive Readiness एवं Academic Performance को व्यापक परिप्रेक्ष्य में समझ सकेंगे।


GTSE 2026–27 : महत्वपूर्ण तिथियाँ

Offline Pre Screening Examination: विद्यालयों में 18 अगस्त 2026 से प्रारंभ

Online Pre Screening Examination: 27 सितंबर 2026

Mega Main Examination: 31 अक्टूबर 2026

Eligibility: कक्षा 8वीं, 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थी

Pre Exam Pattern: 30 प्रश्न | 40 मिनट


प्रतिभा से पहचान… पहचान से अवसर… और अवसर से सफलता

GOAL प्रबंधन ने कहा कि GTSE 2026–27 का मूल मंत्र है—

“हर बच्चे में संभावना है, आवश्यकता है उसे समय रहते पहचानने की।”


GTSE का Mission ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों तक पहुँचना है जो बड़े सपने देखते हैं, लेकिन जिन्हें सही Exposure, Assessment, Mentorship, Scholarship और Guidance की आवश्यकता है।

GTSE 2026–27 इसी विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है कि प्रतिभा चाहे किसी बड़े शहर में हो या किसी छोटे गाँव में—अवसर और सही मार्गदर्शन मिलने पर वह देश की नई सफलता की कहानी लिख सकती है।

GOAL Talent Search Examination 2026–27


टैग्स