ब्रेकिंग
खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है

Bihar News: बालिका गृह से रिहा युवती ने सोशल मीडिया पर लगाई सुरक्षा की गुहार, परिजनों से बताया जान का खतरा

Bihar News: बेतिया में बालिका गृह से रिहा हुई एक युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद और अपने पति की सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती का आरोप है कि परिजन उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जबकि वह अपने वैवाहिक जीवन में खुश है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: खबर बेतिया के शिकारपुर थाना क्षेत्र से हैं जहां बालिका गृह से रिहा हुई एक युवती का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने और अपने पति की जान–माल की सुरक्षा की मांग कर रही है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार-झारखंड नहीं करता है।


वीडियो में युवती ने बताया है कि करीब एक वर्ष पूर्व वह घर से भागकर एक युवक के साथ विवाह कर ली थी। इस संबंध में उसके पिता ने शिकारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा बरामद किए जाने के बाद युवती को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां उसने बयान दिया था कि उसका अपहरण नहीं हुआ है, बल्कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ गई थी और शादी की थी।


उस समय युवती नाबालिग थी, जिसके कारण उसे बालिका गृह भेज दिया गया। लगभग एक वर्ष तक वहां रहने के बाद बालिग होने पर उसके सास-ससुर ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे अपने साथ घर ले आए। फिलहाल युवती अपने पति के साथ ससुराल में रह रही है।


वायरल वीडियो में युवती का आरोप है कि उसके पिता और अन्य परिजन ससुराल पहुंचकर लगातार धमकी दे रहे हैं। उसने कहा है कि वह अपने वैवाहिक जीवन में खुश है, लेकिन परिवार की ओर से उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी मिल रही है। युवती ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की है। 

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता