ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦इस बार 10 नहीं बल्कि 11 दिनों की होगी दुर्गा पूजा, सुख-समृद्धि लेकर हाथी पर आएंगी मां दुर्गा✦जिस युवक की हत्या के आरोप में चार लोग गए थे जेल, वही 4 साल बाद मिला जिंदा... पुलिस की कार्रवाई पर उठे कई सवाल✦कुशवाहा के तीन विधायक हो गए बागी? RLM अध्यक्ष बोले- नशे में मदहोश हो गए हैं लोग..✦बक्सर में पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10-12 राउंड चली गोलियां; पांच गिरफ्तार✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦इस बार 10 नहीं बल्कि 11 दिनों की होगी दुर्गा पूजा, सुख-समृद्धि लेकर हाथी पर आएंगी मां दुर्गा✦जिस युवक की हत्या के आरोप में चार लोग गए थे जेल, वही 4 साल बाद मिला जिंदा... पुलिस की कार्रवाई पर उठे कई सवाल✦कुशवाहा के तीन विधायक हो गए बागी? RLM अध्यक्ष बोले- नशे में मदहोश हो गए हैं लोग..✦बक्सर में पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10-12 राउंड चली गोलियां; पांच गिरफ्तार

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार रेलवे कर्मचारी को कुचला, मौके पर मौत; परिवार में मचा कोहराम

Bihar Road Accident: गया में शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक रेलवे कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़े पूरे मामले और पुलिस की..

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार रेलवे कर्मचारी को कुचला, मौके पर मौत; परिवार में मचा कोहराम
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Road Accident: गया में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार रेलवे कर्मचारी को कुचल दिया. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना शनिवार देर रात गांधी मैदान स्थित रेड क्रॉस के पास हुई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई.


मृतक की पहचान खिरयवा गांव निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सुनील कुमार भारतीय रेलवे में ग्रुप-डी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे. शनिवार देर रात वह बाइक से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान गांधी मैदान के पास रेड क्रॉस के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.


टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुनील कुमार सड़क पर गिर गए और ट्रक की चपेट में आ गए. हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया या नहीं, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.


हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.


पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच करने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है.


सुनील कुमार की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया. हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे. अचानक हुई मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.
रिपोर्ट-नितम राज