ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CBI जांच और दोबारा परीक्षा कराने की मांगतैयार है बिहार: सम्राट चौधरी का बड़ा विजन...51 हजार करोड़ का स्टील निवेश पर एमओयू, ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि’ लौटेंगे बिहारवासी...झारखंड में आंदोलन जारी: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों और सरकार के बीच वार्ता बेनतीजा, अपनी मांगों पर अड़े छात्रतेज रफ्तार पुलिस वैन पेड़ से टकराई, हादसे में ड्राइवर की मौत; दारोगा समेत तीन जवान घायलपटना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हंगामा, छात्रों ने की डिग्री की मांग; बिना भाषण दिए लौटे राज्यपालJPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CBI जांच और दोबारा परीक्षा कराने की मांगतैयार है बिहार: सम्राट चौधरी का बड़ा विजन...51 हजार करोड़ का स्टील निवेश पर एमओयू, ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि’ लौटेंगे बिहारवासी...झारखंड में आंदोलन जारी: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों और सरकार के बीच वार्ता बेनतीजा, अपनी मांगों पर अड़े छात्रतेज रफ्तार पुलिस वैन पेड़ से टकराई, हादसे में ड्राइवर की मौत; दारोगा समेत तीन जवान घायलपटना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हंगामा, छात्रों ने की डिग्री की मांग; बिना भाषण दिए लौटे राज्यपाल

Bihar liquor : शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दो अधिकारी घायल; ईंटों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे अंग्रेजी शराब

गया के जगदीशपुर-मखपा में शराब बरामद करने गई पुलिस टीम पर हमला, दो अधिकारी घायल। ट्रैक्टर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त।

Bihar liquor : शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दो अधिकारी घायल; ईंटों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे अंग्रेजी शराब
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar liquor : बिहार में शराबबंदी कानून के बीच अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान गया जिले में पुलिस टीम पर हमला होने की घटना सामने आई है। जगदीशपुर-मखपा के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शराब बरामद करने गई पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए, जबकि पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में तनाव का माहौल बन गया, हालांकि पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।


जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रैक्टर के डल्ला में ईंटों के नीचे बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब छिपाकर केसपा की ओर ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुई और केसपा मोड़ के पास संदिग्ध ट्रैक्टर का पीछा शुरू किया। पुलिस के अनुसार जैसे ही टीम ने जगदीशपुर के समीप ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की, चालक ने पुलिस को देखकर चलती गाड़ी से छलांग लगा दी और मौके से फरार हो गया।


चालक के अचानक कूदने से ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर की तलाशी ली, जिसमें ईंटों के नीचे छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस टीम जब जब्ती की प्रक्रिया पूरी कर रही थी, तभी बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और देखते ही देखते कुछ उपद्रवी तत्वों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अचानक हुए हमले से पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका नहीं मिला। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान अलीपुर थाना के एसएचओ सत्यम और टिकारी थाना में पदस्थापित एसआई सुनील कुमार घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया।


हमले में अलीपुर थाना की सरकारी गाड़ी के शीशे टूट गए और वाहन को काफी नुकसान पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही टिकारी के एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आसपास के कई थानों की पुलिस को बुलाया गया। अतिरिक्त बल की मौजूदगी में क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि दोबारा कोई अप्रिय घटना न हो।


एसडीपीओ ने कहा कि शराब की खेप जब्त कर ली गई है और ट्रैक्टर को भी कब्जे में लेकर थाने लाया गया है। फरार चालक की पहचान की जा रही है। वहीं पुलिस पर हमला करने वाले उपद्रवियों की भी पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल इलाके में शांति है, लेकिन एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।