ब्रेकिंग
Bihar News : IPS की नौकरी छोड़ने के बाद अब सियासत में एंट्री की तैयारी? संजय झा से मिलीं 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज✦Bihar News: राम की नगरी अयोध्या से सीता की जन्मभूमि जनकपुर तक सीधी ट्रेन! नवंबर में मोदी और बालेन शाह करेंगे उद्घाटन, IRCTC से बुक होंगे टिकट✦तेजस्वी यादव की लग्जरी कार ने खींचा सबका ध्यान, 80 लाख कीमत और 548 KM की रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान✦Bihar News : बिहार में कब और कितनी देर कटी बिजली? अब सांसद-विधायक से मुखिया तक के फोन पर पहुंचेगा पूरा हिसाब, सम्राट चौधरी का नया आदेश✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦Bihar News : IPS की नौकरी छोड़ने के बाद अब सियासत में एंट्री की तैयारी? संजय झा से मिलीं 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज✦Bihar News: राम की नगरी अयोध्या से सीता की जन्मभूमि जनकपुर तक सीधी ट्रेन! नवंबर में मोदी और बालेन शाह करेंगे उद्घाटन, IRCTC से बुक होंगे टिकट✦तेजस्वी यादव की लग्जरी कार ने खींचा सबका ध्यान, 80 लाख कीमत और 548 KM की रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान✦Bihar News : बिहार में कब और कितनी देर कटी बिजली? अब सांसद-विधायक से मुखिया तक के फोन पर पहुंचेगा पूरा हिसाब, सम्राट चौधरी का नया आदेश✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर

पटना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हंगामा, छात्रों ने की डिग्री की मांग; बिना भाषण दिए लौटे राज्यपाल

Patna News: पटना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों ने सभी विद्यार्थियों को मंच पर डिग्री देने की मांग को लेकर हंगामा किया। इसके चलते राज्यपाल सह कुलाधिपति सैय्यद अता हसनैन बिना संबोधन किए कार्यक्रम से लौट गए।

Patna News
दीक्षांत समारोह में हंगामा
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह शनिवार को पटना वीमेंस कॉलेज के मदर वेरोनिका ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह के दौरान मंच पर बुलाकर डिग्री दिए जाने की मांग को लेकर छात्रों ने हंगामा कर दिया। स्थिति ऐसी बनी कि राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सैय्यद अता हसनैन बिना संबोधन किए ही कार्यक्रम से लौट गए।



दरअसल, कुछ छात्र सभी विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर डिग्री प्रदान किए जाने की मांग कर रहे थे। इसी मांग को लेकर समारोह के दौरान हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद मंच पर केवल गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले टॉपरों और पीएचडी डिग्री धारकों को ही उपाधि प्रदान की गई।



दीक्षांत समारोह में पीजी सत्र 2023-25 के 38 टॉपर विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। गोल्ड मेडल पाने वालों में 28 छात्राएं और 10 छात्र शामिल हैं। इसके अलावा 155 पीएचडी डिग्री धारकों समेत कुल 1305 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई।



समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति सैय्यद अता हसनैन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं, दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर की कुलपति प्रो. पूनम टंडन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं और उन्होंने दीक्षांत भाषण के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित किया।



समारोह के दौरान छात्रों के हंगामे के कारण राज्यपाल अपना संबोधन पूरा किए बिना ही कार्यक्रम से निकल गए। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता