ब्रेकिंग
Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश

दूसरी सोमवारी से पहले बाबा गरीबनाथ मंदिर के बाहर प्रशासन की कार्रवाई, हटाई गईं फूल की दुकानें; दुकानदारों ने किया हंगामा

Bihar News: दूसरी सोमवारी से पहले मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर के बाहर प्रशासन ने फूल-माला की दुकानों को हटाया। कार्रवाई के बाद दुकानदारों ने हंगामा किया और वार्ड पार्षद पर दुकानें हटवाने का आरोप लगाया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: दूसरी सोमवारी से पहले शनिवार को बाबा गरीबनाथ मंदिर के बाहर फूल-माला दुकानदारों को हटाने को लेकर हंगामा हो गया। प्रशासन की टीम ने मंदिर के बाहर लगी दुकानों को हटाने का निर्देश दिया। दुकानदारों के दुकान नहीं हटाने पर टीम ने जबरन दुकानें हटवा दीं। इसके बाद दुकानदार आक्रोशित हो गए और मौके पर हंगामा शुरू कर दिया।



दुकानदारों ने आरोप लगाया कि उनकी दुकानें हटवाने के पीछे वार्ड पार्षद केपी पप्पू की भूमिका है। उनका कहना था कि पार्षद ने ही प्रशासन को भेजकर मंदिर के बाहर से दुकानें हटवाई हैं। दुकानदारों ने कहा कि वे लंबे समय से यहां फूल-माला और पूजा सामग्री की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अचानक दुकान हटाए जाने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।



हंगामे की सूचना मिलते ही नगर एसडीपीओ-1 सुरेश कुमार, एसडीएम पूर्वी आनंद उत्सव और नगर थानेदार जयप्रकाश मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दुकानदारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें समझाकर मामला शांत कराया।



बाबा गरीबनाथ मंदिर में दूसरी सोमवारी को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन मंदिर के आसपास भीड़ और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने में जुटा है। इसी क्रम में मंदिर के बाहर लगी फूल-माला की दुकानों को हटाया गया। 



प्रशासन का जोर मंदिर के बाहर रास्ते को खाली रखने और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू बनाए रखने पर है। अधिकारियों के समझाने के बाद दुकानदार शांत हुए, हालांकि दुकान हटाए जाने को लेकर उनमें नाराजगी बनी हुई है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता