ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

तेज रफ्तार पुलिस वैन पेड़ से टकराई, हादसे में ड्राइवर की मौत; दारोगा समेत तीन जवान घायल

Bihar News: शिवहर के पिपराही थाना क्षेत्र के सिंगरहिया गांव में तेज रफ्तार पुलिस वाहन पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक रामजी राय की मौत हो गई, जबकि दारोगा अशोक सिंह समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के शिवहर में पिपराही थाना क्षेत्र के सिंगरहिया गांव में पिपराही थाने की पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. पुलिस वाहन पेड़ से टकराने के चलते हादसे में चालक रामजी राय (45) वर्ष की मौत हो गई. वहीं दारोगा अशोक सिंह व दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए. 



इनमें दारोगा अशोक सिंह की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. दारोगा समेत दो पुलिसकर्मियों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से श्री कृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है. मृतक रामजी राय कमरौली गांव निवासी थे तथा चौकीदार के पद पर तैनात थे. चालक के अभाव में वह थाने का वाहन चलाते थे. 



बताया जा रहा है कि पिपराही थाने में तैनात अवर निरीक्षक अशोक सिंह तथा तीन पुलिसकर्मियों के साथ गश्ती पर निकले थे. सिंगरहिया गांव के पास सामने से आ रहे एक व्यक्ति को बचाने के क्रम में पुलिस वाहन पास स्थित पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है. वहीं चालक व दारोगा सहित चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. 



सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए पिपराही पीएचसी में भर्ती कराया. जहां से सभी को सरोजा सीताराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने चालक रामजी राय को मृत घोषित कर दिया है जबकि दारोगा सहित तीन पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है. 



इधर, घटना के बाद मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही रामजी राय के पुत्र दीपक कुमार सहित स्वजन व ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंच गए है. इधर एसपी शैलेन्द्र सिंह खुद सदर अस्पताल में पहुँचकर पूरे मामले की जांच कर रहे है।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता