ब्रेकिंग
बांकीपुर में भाजपा की जीत तय, अजय आलोक ने कहा..फर्जी सर्वे और अराजकता फैलाने की कोशिश, अब मुखिया का चुनाव लड़े प्रशांत किशोरचोरी के शक में 15 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचाभारतीय रेल को मिलेगी नई रफ्तार, जमालपुर में 350 करोड़ से बनेगा हाई स्पीड रेल का सेंटर ऑफ एक्सीलेंसपटना में 40 लाख की नशीली दवाईयां बरामद, नशे के खिलाफ मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई काला कारोबार: भोजपुर में 'बालू भंडारण' की जांच के नाम पर कागजी घोड़ा दौड़ाया जा रहा, कैपिंग से अधिक स्टॉक...खनन विभाग के प्रधान सचिव से की गई थी शिकायत, पर कार्रवाई के नाम पर....बांकीपुर में भाजपा की जीत तय, अजय आलोक ने कहा..फर्जी सर्वे और अराजकता फैलाने की कोशिश, अब मुखिया का चुनाव लड़े प्रशांत किशोरचोरी के शक में 15 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचाभारतीय रेल को मिलेगी नई रफ्तार, जमालपुर में 350 करोड़ से बनेगा हाई स्पीड रेल का सेंटर ऑफ एक्सीलेंसपटना में 40 लाख की नशीली दवाईयां बरामद, नशे के खिलाफ मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई काला कारोबार: भोजपुर में 'बालू भंडारण' की जांच के नाम पर कागजी घोड़ा दौड़ाया जा रहा, कैपिंग से अधिक स्टॉक...खनन विभाग के प्रधान सचिव से की गई थी शिकायत, पर कार्रवाई के नाम पर....

गया में रेलवे ट्रैक पार करते दंपती को मालगाड़ी ने कुचला, पत्नी की मौत; पति गंभीर

Bihar train accident: गया के पहाड़पुर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय एक दर्दनाक हादसे में दंपती मालगाड़ी की चपेट में आ गए। घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हैं। आखिर यह हादसा कैसे हुआ और आगे क्या हुआ, पूरी खबर

गया में रेलवे ट्रैक पार करते दंपती को मालगाड़ी ने कुचला, पत्नी की मौत; पति गंभीर
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar train accident: गया-कोडरमा रेलखंड पर पहाड़पुर स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान एक दंपती मालगाड़ी की चपेट में आ गया. हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों आसनसोल जाने के लिए घर से निकले थे और पहाड़पुर स्टेशन से ट्रेन पकड़ने जा रहे थे.


मृतका की पहचान डुमरी चट्टी गांव निवासी 55 वर्षीय सुमा देवी के रूप में हुई है. वहीं उनके पति 60 वर्षीय सरजू रविदास उर्फ भाखो रविदास हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक का माहौल है.


जानकारी के अनुसार, सुमा देवी और सरजू रविदास शुक्रवार सुबह आसनसोल जाने के लिए घर से निकले थे. दोनों पैदल रेलवे लाइन के किनारे होते हुए पहाड़पुर स्टेशन की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पहाड़पुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक तेज रफ्तार मालगाड़ी आ गई.


बताया जा रहा है कि मालगाड़ी को आता देखकर सरजू रविदास ने अपनी पत्नी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह ट्रेन की चपेट में आ गईं. हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई.


मालगाड़ी की चपेट में आने के बाद सरजू रविदास भी दूर जा गिरे. हादसे में उनके हाथ, पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं. कमर के पिछले हिस्से में भी गहरा जख्म बताया जा रहा है.


घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और रेल पुलिस की मदद से घायल सरजू रविदास को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया.


हादसे की जानकारी मिलते ही सुमा देवी के स्वजन मौके पर पहुंचे. इसके बाद शव को घर ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया. पत्नी की मौत और पति के गंभीर रूप से घायल होने की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.