ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

उपराष्ट्रपति का बिहार दौरा: गया में जगदीप धनखड़ ने पत्नी के साथ किया पिंडदान, राजगीर में नालंदा यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में हुए शामिल

GAYA/NALANDA: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को अपनी पत्नी के साथ गया पहुंचे, जहां उन्होंने विष्णुपद मंदिर में अपने पूर्वजों के मोक्ष प्राप्ति के लिए पिंडदान किया। उपराष

उपराष्ट्रपति का बिहार दौरा: गया में जगदीप धनखड़ ने पत्नी के साथ किया पिंडदान, राजगीर में नालंदा यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में हुए शामिल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA/NALANDA: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को अपनी पत्नी के साथ गया पहुंचे, जहां उन्होंने विष्णुपद मंदिर में अपने पूर्वजों के मोक्ष प्राप्ति के लिए पिंडदान किया। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर गया में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई थी। इसके बाद उपराष्ट्रपति राजगीर पहुंचे, जहां वे नालंदा विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल हुए।


सबसे पहले गया के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उपराष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान डीएम डॉ त्याग राजन एसएम, सिटी एसपी हिमांशु समेत जिले से अन्य वरीय पदाधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद थे। उपराष्ट्रपति अपनी पत्नी के साथ करीब तीन घंटे तक मंदिर परिसर में रुके। पिंडदान करने के बाद उपराष्ट्रपति ने खुद अपने हाथों से 11 ब्राह्मणों को भोजन कराया। विष्णुपद प्रबंध कारणी समिति के अध्यक्ष शंभू लाल विट्ठल ने उपराष्ट्रपति को सम्मानित किया। गया में पिंडदान करने के बाद उपराष्ट्रपति नालंदा के लिए रवाना हो गए।


राजगीर पहुंचने के बाद उपराष्ट्रपति नालंदा विश्वविद्यालय में आयोजित छात्र और प्राध्यापक संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ भी मौजूद रहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी संवैधानिक संस्था पर अमर्यादित टिप्पणी करने से हर किसी को बचना चाहिए। जो जितनी ऊंची कुर्सी पर जाता है उनमें उतनी ही सरलता आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के नेतृत्व में जी 20 का सफल आयोजन होना सभी भारत वासियों के लिए गर्व की बात है। इस कार्यक्रम में बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता