ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

लॉकडाउन के बिरले : सूरत से बाइक चलाकर गया पहुंचे चाचा-भतीजा, 1600 किलोमीटर की दूरी तय की

GAYA : गया के परैया के बैगौमेन गांव के रहने वाले चाचा-भतीजा लॉकडाउन के दौरान सूरत से बाइक चलाकर गुरुवार को अपने गांव पहुंच गए. लगातार पांच दिनों में 16 सौ किलोमीटर की दूरी तय कर दो

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

GAYA : गया के परैया के बैगौमेन गांव के रहने वाले चाचा-भतीजा लॉकडाउन के दौरान सूरत से बाइक चलाकर गुरुवार को अपने गांव पहुंच गए. लगातार पांच दिनों में 16 सौ किलोमीटर की दूरी तय कर दोनों अपने गांव पहुंचे और वहां परिजनों से मिलने के बाद दोनों क्वॉरेंटाइन सेंटर चले गए.

 बताया जा रहा है कि बैगोमेन के रहने वाले कुंदन और उनके चाचा हीरालाल यादव सूरत में रहकर काम करते थे. लॉकडाउन के दौरान जब उनकी कंपनी बंद हो गई तो दोनों को कोई रास्ता नहीं सूझा. इसके बाद दोनों ने बाइक से ही 16 सौ किलोमीटर दूरी तय करने की ठान ली. अब इसमें बड़ी बाधा यह थी कि हीरालाल यादव को बाइक चलाने नहीं आती थी, सिर्फ कुंदन ही बाइक चला सकता था. लेकिन फिर भी दोनों ने हिम्मत नहीं हारी और 16 सौ किलोमीटर की यात्रा बाइक से तय करने की ठान ली.

 दोनों बाइक से ही गांव के लिए निकल गए. रास्ता भी भटका, जांच भी की गई इसके बाद आखिरकार दोनों बुधवार को गोपालगंज पहुंच गए. जहां से गुरुवार को अपने घर परैया पहुंच गए. दोनों ने बताया कि वे दिन में सफर करते थे और रात में विश्राम करते थे. पूरे रास्ते अलग-अलग राज्यों और जिलों की पुलिस स्थानीय लोगों ने उन्हें खाना खिलाया. लोगों ने मदद भी की. ऐसी व्यवस्था को देख वे लोग उत्साहित होते रहे और आखिरकार दोनों अपने गंतव्य स्थान यानी कि अपने गांव पहुंच गए. जहां परिजनों से मिलने के बाद क्वॉरेंटाइन सेंटर भेज दिए गए हैं.