ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पीएम मोदी आज 'गया जी' के लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर करेंगे बात, 500 लोग होंगे शामिल

GAYA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल के शिमला से गया जी के लोगों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचित करेंगे। इसकी तैयारी भी पूरी की जा चुकी है। पीएम 13 कार्यक्रम और योज

पीएम मोदी आज 'गया जी' के लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर करेंगे बात, 500 लोग होंगे शामिल
Desk
2 मिनट

GAYA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल के शिमला से गया जी के लोगों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचित करेंगे। इसकी तैयारी भी पूरी की जा चुकी है। पीएम 13 कार्यक्रम और योजनाओं से जुड़े प्रतिभागियों को संबोधित करने वाले है। इस कार्यक्रम में 500 लोग शामिल होंगे। यह कार्यक्रम गया म्यूजियम में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बाला मुरुगन डी ने गया के डीएम डॉ त्यागराजन को ठोस कदम उठाए जाने के लिए कह रखा गया है। 


लोगों को भेजा गया आमंत्रण पत्र: इस कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी शाहवाज खान ने बताया कि कार्यक्रम 10:55 से लाइव शुरू किया जाएगा। लोगों को आमंत्रण पत्र भेजा गया है। 13 स्कीम से संबंधित लाभार्थियों को कार्यकम स्थल तक मौजूदगी को लेकर अफसरों को निर्देेश दिए गए हैं। वहीं, मानपुर कृषि विज्ञान केंद्र में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यहां किसान समृद्धि योजना से संबंधित लाभुक और अन्य लोग मौजूद रहेंगे।


बड़े अफसरों को मिली जिम्मेदारी: इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वरीय तकनीकी निदेशक, एडीएम, नगर आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, आईसीडीएस के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक और अन्य दूसरे अफसरों को कार्यक्रम से संबंधित जिम्मेदारी दी गई है। 


पीएम लेंगे फीडबैक: इस कार्यक्रम में बोधगया से भी प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक पीएम के संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही पीएम स्वच्छता कार्यक्रम के बारे में भी फीडबैक लेंगे। इसके लिए बोधगया नगर क्षेत्र के संबंधित कर्मचारी और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में पीएम स्वानिधि योजना के लाभुक भी शामिल हो रहे हैं।

टैग्स