ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

लॉकडाउन के बीच गया एयरपोर्ट पर फिर उतरा विदेशी विमान, फंसे हुए 171 लोगों को भेजा गया वापस

GAYA : गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विदेशी विमानों का आना जारी है। म्यानमांर के दो विमानों के बाद आज थाइलैंड से आए प्लेन ने गया एयरपोर्ट पर लैंड किया।विमान से बौद्धिस्ट सर्किट मे

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

GAYA : गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विदेशी विमानों का आना जारी है। म्यानमांर के दो विमानों के बाद आज थाइलैंड से आए प्लेन ने गया एयरपोर्ट पर लैंड किया।विमान से बौद्धिस्ट सर्किट में फंसे 171 थाई नागरिकों और बौद्ध भिक्षुओं को वापस भेजा गया है।


बोधगया सहित विभिन्न धर्मिक बौद्ध स्थलों पर फंसे थाईलैंड के नागरिकों व भिक्षुओं को वापस अपने स्वदेश ले जाने के लिए थाई एयरवेज का विमान आज गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा है।इस विमान से 171 थाई नागरिकों को वापस भेजा गया है। सभी थाई नागरिकों को मेडिकल जांच के बाद एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर प्रवेश कराया गया।इसमें ज्यादातर बोधगया के थाई बौद्ध मठों में रहने वाले भिक्षु व बौद्ध श्रद्धालु है।


गया एयरपोर्ट के निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि भारत सरकार से मंजूरी मिलने के बाद गया एयरपोर्ट पर एक थाई एयरवेज का विमान पहुंचा है। उन्होनें बताया कि थाईलैंड के जो पर्यटक लॉक डाउन के वजह से फंस गए थे उन्हें लेने के लिए विशेष विमान वहां की सरकार ने भेजा है।  गया एयरपोर्ट से 171 यात्रियों को इस विमान से भेजा गया है।  सभी यात्री जहां रुके हुए थे वहां इनकी मेडिकल जांच की गयी है।उन्होनें बताया कि  गया एयरपोर्ट पर भी मेडिकल जांच किया जा रहा है तथा सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान भी रखा जा रहा है।


बता दें कि बोधगया, राजगीर और नालंदा जैसे तमाम बौद्ध तीर्थ स्थलों पर फंसे म्यांनमार के पर्यटकों को लेने ये दो विमान 22 अप्रैल को गया पहुंचे थे। म्यांनमार सरकार ने भारत सरकार से इसकी मंजूरी ली थी। कोरोना संक्रमण के बीच फंसे 281 यात्रियों को लेकर इन दोनों विमानों ने उड़ान भरी थी। 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ

FirstBihar संवाददाता