ब्रेकिंग
तीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्ते

पितृपक्ष मेला की तैयारियों का जायजा लेने विष्णुपद मंदिर पहुंचे प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

गया में पितृपक्ष मेला-2026 की तैयारियों को लेकर प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना की और मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सफाई, सुरक्षा, यातायात, पेयजल और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर...

बिहार न्यूज
मेला क्षेत्र का लिया जायजा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYAJEE: बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर पहुंचकर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद उन्होंने आगामी पितृपक्ष मेला-2026 की तैयारियों को लेकर मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों से पूरी व्यवस्था की जानकारी ली।


निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नए उत्साह, पवित्रता, सनातन संस्कृति, संस्कार और विश्वास के साथ पितृपक्ष मेला शुरू होगा। मेले की तैयारियों में शासन और प्रशासन दोनों पूरी तरह जुटे हुए हैं।


उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु अपने पितरों की तृप्ति के लिए गयाजी में पिंडदान करने आते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सेवा में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। प्रशासनिक अधिकारियों, स्थानीय लोगों और धर्मकार्य से जुड़े सभी लोगों को सेवा भाव के साथ कार्य करने की जरूरत है।


प्रभारी मंत्री ने कहा कि पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर बैठक भी की जा रही है, जिसमें पिछले वर्षों के अनुभव और प्राप्त सुझावों के आधार पर व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सफाई, यातायात, पेयजल, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं की पूर्व तैयारी पूरी तरह सुनिश्चित की जाए, ताकि मेला के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।


उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करें। पिछले अनुभवों को ध्यान में रखते हुए इस बार व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जा रहा है।


विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार की धरती पर ‘विरासत के साथ विकास’ और सेवा का भाव आगे बढ़ रहा है। पितृपक्ष मेला में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर सेवा मिले, इसके लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह सजग है।


उन्होंने कहा कि गया के प्रभारी मंत्री के रूप में वे स्वयं भी पूरी तरह सजग हैं और मेला के दौरान यदि किसी प्रकार की समस्या सामने आती है तो उसके समाधान के लिए तत्पर रहेंगे। इस मौके पर गया के जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और कई स्थानीय नेता मौजूद रहे।

गयाजी से नितम राज की रिपोर्ट