ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

गया में दिल को दहला देने वाली घटना, चाय बनाते वक्त परेशान किया तो डेढ़ साल के बेटे पर छुरी से कर दिया वार

गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक कलयुगी मां ने अपने डेढ़ साल के बेटे पर छुरी से हमला कर दिया। बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जबकि आरोपी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

BIHAR
इलाके में मचा हड़कंप
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BIHAR: कहते हैं पूत कपूत हो सकता है, लेकिन माता कभी कुमाता नहीं हो सकती..लेकिन बिहार के गया जी जिले में एक कलयुगी मां की करतूत हैरान करने वाली है। जब  महिला का डेढ़ साल का बच्चा चाय बनाते समय तंग करने लगा तब वो आपा खो बैठी और किचन में रखे छुरी से उस पर कई वार कर दिया। जिससे मासूम बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। बच्चे को परिजन पीएमसीएच लेकर रवाना हुए हैं। 


बिहार के गया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपने महज डेढ़ साल के बच्चे पर उस समय छुरी से हमला कर दिया जब वह रसोई में चाय बना रही थी। मां का कहना है कि बच्चा उसे चाय बनाने में बार-बार परेशान कर रहा था, जिससे वह अपना आपा खो बैठी और आवेश में आकर छुरी से कई वार कर दिए। इस वारदात में मासूम बुरी तरह घायल हो गया।


दिल झकझोर देने वाली घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के जमुआवां गांव की है। घायल मासूम को तुरंत गया के एएनएमसीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) रेफर कर दिया है। फिलहाल उसका इलाज वहां चल रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी मां जूही कुमारी रसोई में चाय बना रही थी, तभी बच्चा बार-बार उसके पास आकर उसे परेशान कर रहा था। आक्रोश में आकर उसने छुरी से गर्दन पर करीब छह बार वार किए, जिससे मासूम की हालत नाजुक हो गई। पड़ोसियों की मदद से बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मां जूही कुमारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।


इस घटना ने ग्रामीण इलाकों में मानसिक स्वास्थ्य, डिप्रेशन और घरेलू तनाव जैसे मुद्दों को फिर से चर्चा में ला दिया है। वजीरगंज थाने के प्रभारी ने बताया कि महिला के खिलाफ हत्या की कोशिश (IPC की धारा 307) के तहत केस दर्ज किया गया है। महिला को हिरासत में लिया गया है। वही बच्चा फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में है और महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है।