ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

गया में चीनी जासूस की जानकारी पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, संदिग्ध महिला का स्केच जारी

GAYA: बिहार के बोधगया में इन दिनों बौद्ध धर्म के सबसे बड़े धर्म गुरु दलाई लामा प्रवास कर रहे हैं। दलाई लामा 19वीं बार 3 दिवसीय कालच्रक पूजा का आयोजन में शामिल होने बोधगया पहुंच

गया में चीनी जासूस की जानकारी पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, संदिग्ध महिला का स्केच जारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बिहार के बोधगया में इन दिनों बौद्ध धर्म के सबसे बड़े धर्म गुरु दलाई लामा प्रवास कर रहे हैं। दलाई लामा 19वीं बार 3 दिवसीय कालच्रक पूजा का आयोजन में शामिल होने बोधगया पहुंचे हैं। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान  धर्म गुरु दलाई लामा अपने अनुयायियों को जीवन के बुनियादी सिद्धांत बताएंगे। इस तीन दिनों के लिए विशेष शैक्षणिक सत्र होगा। इसी कड़ी में अब एक बड़ी जानकारी निकल कर सामने आ रही है। 


बताया जा रहा है कि, बोधगया में आयोजित बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा के एक कार्यक्रम में एक संदिग्ध चीनी महिला की तलाश सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सरगर्मी से की जा रही है। इस चीनी महिला को लेकर कई तरह के इनपुट प्राप्त हुए हैं, जिसके बाद आशंका है कि चीनी महिला बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा की जासूसी तो नहीं कर रही।


गया की पुलिस ने संदिग्ध चीनी महिला का स्केच जारी किया है। पुलिस द्वारा जारी स्केच के माध्य से चीनी महिला की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक संदिग्ध चीनी महिला पिछले दो साल से गया और बोधगया समेत देश के विभिन्न हिस्सों में रह रही है। चीनी महिला के भारत में रहने का कोई रिकॉर्ड नहीं है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है।


पूरे मामले पर गया एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि ऐसी जानकारी मिली है कि पिछले दो साल से एक चीनी महिला गया में रह रही है। चीनी महिला का रिकॉर्ड फॉरेन सेक्सन में नहीं है। चीनी महिला को लेकर पुलिस को अलर्ट किया गया है। फिलहाल संदिग्ध चीनी महिला का कहीं पता नहीं चल सका है। महिला के चीनी जासूस होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

टैग्स