ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए एयर इंडिया की सीधी उड़ान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; जानिए.. शेड्यूल

Bihar News: गया से दिल्ली के लिए एयर इंडिया की सीधी उड़ान 1 सितंबर से शुरू होगी। कनेक्टिंग फ्लाइट्स के जरिए अब देश और विदेश के कई शहरों तक पहुंचना होगा आसान, पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: गया से हवाई यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। एयर इंडिया ने 1 सितंबर से गया-दिल्ली के बीच सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। इस सेवा के साथ देश और विदेश के कई शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट्स की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे जहां यात्रियों की आवाजाही आसान होगी, वहीं पर्यटन और व्यापार को भी नई रफ्तार मिलेगी।


एयर इंडिया के शेड्यूल के अनुसार, दिल्ली से गया के लिए विमान दोपहर 2:30 बजे उड़ान भरेगा और गया एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए शाम 4:40 बजे वापसी उड़ान उपलब्ध होगी। इस सीधी उड़ान से यात्रियों को अब राजधानी दिल्ली तक पहुंचने के लिए अन्य मार्गों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।


विशेषज्ञों का मानना है कि इस नई सेवा से विशेषकर बोधगया आने वाले विदेशी पर्यटकों को काफी सुविधा होगी। पहले सीधी उड़ानों के अभाव में पर्यटकों को असुविधा होती थी, लेकिन अब वे अपने देश से दिल्ली पहुंचकर सीधे गया आ सकेंगे। इससे स्थानीय होटल व्यवसाय, पर्यटन उद्योग और अर्थव्यवस्था को लाभ मिलेगा।


गया से दिल्ली की कनेक्टिविटी जुड़ने के बाद, यात्रियों की पहुंच अब बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद, और तिरुवनंतपुरम जैसे महानगरों तक भी आसान हो जाएगी। वहीं अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के लिए भी नेपाल, थाईलैंड, हॉन्गकांग, लंदन, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, स्पेन, और नीदरलैंड जैसे देशों तक कनेक्टिंग फ्लाइट्स उपलब्ध होंगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता