ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार : ड्राइवर बनकर विधायक जी ने निभाई दोस्ती, दुल्हन के घर तक पहुंचाई कार

GAYA : ड्राइवर बनकर दोस्ती निभाने का मामला बिहार के गया के मखदुमपुर से सामने आया है. यहां विधायक बनने के बाद भी एक दोस्त ने दूसरे दोस्त से किए गए वादे को पूरा किया और उसकी शादी में ड्रा

बिहार  : ड्राइवर बनकर विधायक जी ने निभाई दोस्ती, दुल्हन के घर तक पहुंचाई कार
Anamika
2 मिनट

GAYA  : ड्राइवर बनकर दोस्ती निभाने का मामला बिहार के गया के मखदुमपुर से सामने आया है. यहां विधायक बनने के बाद भी एक दोस्त ने दूसरे दोस्त  से किए गए वादे को पूरा किया और उसकी शादी में ड्राइवर बनकर दुल्हन के घर तक पहुंचाया.  

मखदुमपुर के राजद विधायक सतीश कुमार दास का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जिसमें सतीश कुमार दास ने अपने दोस्त को ससुराल तक खुद गाड़ी चलाकर पहुंचाया. जब विधायक जी दूल्हे का ड्राइवर बने पहुंचे तो लोग देखते रह गए. सबने उनकी सादगी की जमकर तारीफ की. 

दसअसल इमामगंज के शमशाबाद गांव के रहने वाले मिथिलेश कुमार का बारात डोभी के करमौनी गांव के लिए शनिवार को निकला. मिथिलेश ने शादी में शामिल होने के लिए विधायक सतीश कुमार दास को भी न्योता दिया था. मिथिलेश और विधायक गहरे दोस्त हैं और दोनों ने एक साथ पढ़ाई की है. दोस्त की शादी की जानकारी मिलते ही विधायक जी शादी में शामिल होने पहुंचे और मिथिलेश के घर से खुद दूल्हे की गाड़ी को चलाकर लड़की के घर ले गए. लड़की के घर पहुंचने पर सबकी नजर दूल्हे के साथ-साथ दूल्हे के ड्राइवर पर भी थी. दोनों का स्वागत लड़की पक्ष के द्वारा किया गया.