ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, डॉक्टर की लापरवाही से गई जान

GAYA : गया जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक प्राइवेट क्लिनिक में डिलीवरी के दौरान महिला की ऑपरेशन टेबल पर ही मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों ने क्लिनिक में खूब बवाल

डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, डॉक्टर की लापरवाही से गई जान
First Bihar
2 मिनट

GAYA : गया जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक प्राइवेट क्लिनिक में डिलीवरी के दौरान महिला की ऑपरेशन टेबल पर ही मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों ने क्लिनिक में खूब बवाल काटा साथ ही डॉक्टर सहित कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. मृतका की पहचान बांके बाजार प्रखंड के ढेउरी गांव निवासी सुरंजन यादव की 26 वर्षीय पत्नी नीलम देवी के रूप में की गई है. 


बताया जा रहा है कि नीलम देवी को प्रसव पीड़ा होने के बाद परिजनों ने शेरघाटी शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया था. इसके बाद डॉक्टर ने सिजेरियन ऑपरेशन की बात कही थी. ऑपरेशन की सारी तैयारी भी कर ली गई थी. महिला को ऑपरेशन टेबल पर ले जाने के बाद इंजेक्शन लगते ही उसकी मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. इधर, घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टर, नर्स और अस्पताल कर्मी फरार हैं.


परिजनों के अनुसार, महिला को गलत सुई लगाई गई जिस वजह से उसकी मौत हो गई. परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. वहीं, अस्पताल परिसर में स्थित दवा की दुकान को सील कर दिया है. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया गया है.