ब्रेकिंग
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा... ट्रेन की चपेट में आया 18 वर्षीय छात्र, मौके पर मौतनितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय की छुट्टी, इन्हें मिली IT सेल की जिम्मेवारीबिहार के गांवों में बड़ा बदलाव... 500 वर्गमीटर से ज्यादा जमीन पर मकान बनाने के लिए नया नियम लागू, निर्माण से पहले जान लें नई व्यवस्था75 हजार तक का कृषि कर्ज पूरी तरह होगा माफ, 1 लाख से अधिक ऋण पर इतनी छूट; मुख्यमंत्री विजय की किसानों को बड़ी सौगातखाना मांगने के विवाद में नशेड़ी पति का खूनी खेल... पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, सास को फोन कर हुआ फराररेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा... ट्रेन की चपेट में आया 18 वर्षीय छात्र, मौके पर मौतनितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय की छुट्टी, इन्हें मिली IT सेल की जिम्मेवारीबिहार के गांवों में बड़ा बदलाव... 500 वर्गमीटर से ज्यादा जमीन पर मकान बनाने के लिए नया नियम लागू, निर्माण से पहले जान लें नई व्यवस्था75 हजार तक का कृषि कर्ज पूरी तरह होगा माफ, 1 लाख से अधिक ऋण पर इतनी छूट; मुख्यमंत्री विजय की किसानों को बड़ी सौगातखाना मांगने के विवाद में नशेड़ी पति का खूनी खेल... पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, सास को फोन कर हुआ फरार

दशरथ मांझी के महापरिनिर्वाण दिवस पर गया से पटना तक श्रद्धांजलि, भारत रत्न देने की उठी मांग, संतोष सुमन बोले.. भूईयां-मुसहर समाज को इससे मिलेगी प्रेरणा

दशरथ मांझी के 19वें महापरिनिर्वाण दिवस पर गया से पटना तक श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुए। भारत रत्न देने की मांग उठी, मंत्री संतोष सुमन ने भी समर्थन किया। कहा कि इससे भूईयां-मुसहर समाज को प्रेरणा मिलेगी।

बिहार न्यूज
भारत रत्न की फिर उठी मांग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

GAYA:गया के मानपुर स्थित भूसंडा मैदान से गहलौर घाटी तक सोमवार को पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी के 19वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बाइक रैली निकाली गयी। जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने किया। रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जो गहलौर घाटी पहुंचकर बाबा दशरथ मांझी को श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस अवसर पर मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बाबा दशरथ मांझी किसी एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे देश के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि बाबा के जीवन से साहस, धैर्य और संघर्ष की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने पहाड़ काटकर जिस तरह रास्ता बनाया, वह अदम्य इच्छाशक्ति और कर्मयोग का उदाहरण है। डॉ. सुमन ने कहा कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को बाबा दशरथ मांझी के संघर्ष से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। चुनौतियां और कठिनाइयां जीवन में आती रहेंगी, लेकिन संघर्ष करते हुए अपना रास्ता बनाने की सीख बाबा के जीवन से मिलती है।


भारत रत्न की मांग पर मंत्री ने कहा कि बाबा दशरथ मांझी को भारत रत्न दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और केंद्र सरकार के स्तर पर इस मांग को उठाया गया है। उन्होंने कहा कि बाबा को भारत रत्न मिलने से ना केवल उनके योगदान का सम्मान होगा, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। लखीसराय के अशोक धाम में हुई भगदड़ की घटना पर डॉ. संतोष कुमार सुमन ने दुख जताते हुए मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जहां भी बड़ी संख्या में भीड़ जुटती है, वहां प्रशासन और श्रद्धालुओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।


वहीं, हम पार्टी के नेता एवं सांसद प्रतिनिधि नंदलाल मांझी ने कहा कि बाबा दशरथ मांझी को श्रद्धांजलि देने के लिए बाइक रैली निकाली गई है। उन्होंने केंद्र सरकार से बाबा दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुसहर परिवार में जन्मे बाबा दशरथ मांझी ने अपने जीवन के करीब 22 वर्ष पहाड़ काटकर रास्ता बनाने में लगा दिए और वजीरगंज की दूरी को करीब 55 किलोमीटर से घटाकर 15 किलोमीटर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जबकि नंदलाल मांझी ने कहा कि बाबा दशरथ मांझी के योगदान को देखते हुए उन्हें अब तक वह सम्मान और प्रतिष्ठा नहीं मिल पाई है, जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी के नेताओं ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और राष्ट्रपति से मुलाकात कर भारत रत्न देने की मांग रखी है।


वही पटना में माउंटेन मैन दशरथ मांझी को उनकी पुण्यतिथि पर लोगों ने याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। पर्वत पुरुष दशरथ मांझी को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की मांग को लेकर भारी संख्या में दलित और महादलित समाज के लोग आरजेडी दफ्तर में पहुंचे, जहां उनकी पुण्यतिथि मनाई गयी। इस कार्यक्रम में शामिल होने आए दलित और महादलित समुदाय के लोगों ने एक सूर में पर्वत पुरुष दशरथ मांझी को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की। 


राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोग डीजे ट्रॉली लेकर आरजेडी दफ्तर में पहुंच गये और इस दौरान जमकर ठुमके लगाये। दशरथ मांझी की पुण्यतिथि के मौके आए लोगों के डीजे पर डांस करता देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गये। कुछ लोग डांस करते-करते आरजेडी दफ्तर के प्रांगण में लगी दशरथ मांझी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने लगे। 


सैकड़ों की तादाद में राजद कार्यालय पहुंचे दलित और महादलित समुदाय के लोगों से जब पूछा गया कि आप यहां किस लिए आएं है, तो ज्यादातर लोगों ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया। महिलाओं का तो कहना था कि वो तेजस्वी यादव से 3 डिसमिल जमीन मांगने आए हैं। तो वही कुछ लोगों का कहना था कि दशरथ मांझी की रैली में आए है, वो हमलोग के जाति से थे। जब मीडिया ने पूछा कि दशरथ मांझी कौन थे? तब इसका जबाव लोगों ने नहीं दिया। वही हाथ में दशरथ मांझी की पोस्टर लेकर आए शख्स ने कहा कि हम दादा साहेब को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की मांग करने पटना आये हैं।