ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

बोधगया के रिसोर्ट में घुसकर स्टाफ से मारपीट, स्विमिंग पूल विवाद के बाद हमला, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर

गया के बोधगया स्थित द हंगर बाइट रिसोर्ट में स्विमिंग पूल को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने होटल में घुसकर स्टाफ से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना CCTV में कैद बताई जा रही है, पुलिस जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYAJEE: गया जी के बोधगया थाना क्षेत्र के नेवतापुर स्थित द हंगर बाइट रिसोर्ट में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा होटल में घुसकर स्टाफ के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।


घटना रिसोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात कही जा रही है। मामले को लेकर रिसोर्ट प्रबंधन ने बोधगया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।


रिसोर्ट प्रबंधन के अनुसार, कुछ युवक पहले होटल पहुंचे और शराब पीने के साथ-साथ स्विमिंग पूल में नहाने की जिद करने लगे। स्टाफ ने पूल का पानी गंदा होने की बात बताते हुए उन्हें कुछ देर इंतजार करने को कहा। इससे नाराज होकर सभी वहां से चले गए।


आरोप है कि उसी रात करीब आठ बजे अमर यादव, पंकज यादव और उनके साथ आए अन्य लोग नशे की हालत में दोबारा रिसोर्ट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने होटल में घुसकर स्टाफ के साथ मारपीट की। आरोपियों ने होटल में ठहरे ग्राहकों के साथ भी बदसलूकी की और जान से मारने की धमकी दी।


घटना की सूचना मिलने पर रिसोर्ट के स्टाफ मैनेजर ने मालिक रोशन कुमार को जानकारी दी। इसके बाद बोधगया थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। 


पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद रिसोर्ट का स्टाफ भय और दहशत के माहौल में है। पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

गया जी से नितम राज की रिपोर्ट बोधगया के रिसोर्ट में घुसकर स्टाफ से मारपीट, स्विमिंग पूल विवाद के बाद हमला, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर

बोधगया के रिसोर्ट में घुसकर स्टाफ से मारपीट, स्विमिंग पूल विवाद के बाद हमला, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर

बोधगया के रिसोर्ट में घुसकर स्टाफ से मारपीट, स्विमिंग पूल विवाद के बाद हमला, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर