ब्रेकिंग
खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है

Anil Ambani: रिलायंस कैपिटल के MD अनिल अंबानी ने गया में किया पिंडदान, पिता धीरूभाई के मोक्ष के लिए तर्पण, पत्नी टीना अंबानी भी रहीं साथ

Anil Ambani: रिलायंस कैपिटल के एमडी अनिल अंबानी पत्नी टीना अंबानी और पुत्र जय अंशुल अंबानी के साथ रविवार की सुबह मोक्षधाम गया के विष्णुपद मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने अपने पिता धीरूभाई अंबानी समेत अन्य पूर्वजों के लिए पिंडदान किया।

BIHAR
गया में अनिल अंबानी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Anil Ambani: देश के प्रसिद्ध बिजनेसमैन अनिल अंबानी रविवार की सुबह मोक्षधाम गया के विष्णुपद मंदिर पहुंचे। रिलायंस कैपिटल और रिलायंस कम्युनिकेशंस के प्रबंध निदेशक अनिल अंबानी के साथ पत्नी टीना अंबानी, पुत्र जय अंशुल अंबानी और अन्य परिजन भी गया पहुंचे। यह यात्रा उनके आध्यात्मिक और धार्मिक आस्था का प्रतीक मानी जा रही है। 


अंबानी दंपति ने गया एयरपोर्ट से सीधे बोधगया का रुख किया। जहां उन्होंने महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे गया स्थित विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर पहुंचे। विष्णुपद मंदिर के सभा मंडल पहुंचे। मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी ने पत्नी के साथ यहां अपने पिता धीरूभाई अंबानी समेत अन्य पूर्वजों के लिए पिंडदान किया। 


पिंडदान उनके तीर्थ पुरोहित विष्णुपद मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शंभू लाल विट्ठल ने कराया। पिंडदान से जुड़ी प्रक्रिया पूर्व से ही तैयार थी। भगवान विष्णु के चरणों का दर्शन किया और मत्था टेका। अनिल अंबानी और टीना अंबानी दंपति ने इस दौरान भगवान विष्णु से आशीर्वाद लेकर अपनी आस्था प्रकट की।


मंगला गौरी मंदिर भी पहुंचे जिसके बाद उन्होंने पालनपीठ मां मंगला गौरी मंदिर का भी दर्शन किए। मां मंगला गौरी को लेकर भक्तों की विशेष श्रद्धा है, और अंबानी दंपति ने यहां पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। अंबानी परिवार की यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। 


विष्णुपद मंदिर और मंगला गौरी मंदिर, बोधगया में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी। हर जगह विशेष निगरानी रखी गई थी। अनिल अंबानी और टीना अंबानी की यह यात्रा उनकी धार्मिक आस्था का एक खास उदाहरण है, जो गया और बोधगया की ऐतिहासिक और पवित्र धरोहर को वैश्विक पहचान दिलाने में भी मदद करेगा।



टैग्स