ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार : सुपर मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर मौजूद

GAYA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के गया जिला से आ रही है जहाँ एक सुपर मार्केट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई है. आपको बता दें कि जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर गया चेरकी

बिहार : सुपर मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर मौजूद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के गया जिला से आ रही है जहाँ एक सुपर मार्केट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई है. आपको बता दें कि जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर गया चेरकी मार्ग पर गुरुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सुपर मार्केट के छः दुकानों में भीषण आग लग गई. जब आग की लपट दुकानों से निकल रहे थे. तब स्थानीय लोग और दुकानदार घटनास्थल पर पहुंचे आग की लपटों को देखकर पहले तो स्थानीय लोगों को कुछ समझ में नहीं आया, फिर उन लोगों ने अपने स्तर पर आग को बुझाने की कोशिश की. लेकिन आग की लपट काफी भीषण थी. इसलिए स्थानीय लोग आग बुझाने में कामयाब नहीं हो सके.


आग की लपटे को बढ़ता देख गुरुआ और चेरकी थाना के पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. आनन-फानन में दोनों थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने सबसे पहले जमा भीड़ को हटाया. उसके बाद पुलिस ने आग पर काबू पाने के लिए शेरघाटी और गया के अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी. सुबह आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग की लगभग 15 गाड़ियां बारी बारी से घटनास्थल पर पहुंची है. आग को बुझाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Purushottam Kumar

FirstBihar संवाददाता