ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार : गिट्टी लोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत; शव की नहीं हो सकी पहचान

GAYA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने जो मिल रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़

बिहार : गिट्टी लोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत; शव की नहीं हो सकी पहचान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GAYA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने जो मिल रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो युवक की जाना चली गई है। इन दोनों लड़के के बाइक में  अवैध गिट्टी लोड कर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी है। 


मिली जानकारी के अनुसार,गया-राजगीर मार्ग में बड़ा हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फिलहाल इस घटना में मृत युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बाइक सवार होकर दोनों युवक कहीं जा रहे थे तभी एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पीछे से ठोकर मार दी जिसमें इसकी घटनास्थल पर ही मौत हो ग। 


बताया जा रहा है कि, गया -राजगीर एनएच 83 पर वजीरगंज थाना अंतर्गत निर्माणाधीन टोल प्लाजा के समीप तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर की भीषण टक्कर से बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। जिसके बाद आस- पास के लोग ट्रैक्टर ड्राईवर को पकड़ने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वह अपना वाहन छोड़कर मौके से भाग निकलने में सफल हो गया। 


वहीं, इस घटना में मृत दोनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी के बाद वजीरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और  ग्रामीणों और पुलिस के द्वारा शव की पहचान करने में सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस शव के शिनाख्त करने के प्रयास में जुटती हुई है। 


आपको बताते चलें कि, इस इलाके में अवैध गिट्टी का कारोबार धड़ल्ले से चलता है। अवैध गिट्टी लोड कर ट्रैक्टर तेज रफ्तार में वाहन को भगाते हैं। इस लिहाजा गया-राजगीर सड़क मार्ग के इस इलाके में ऐसी घटनाएं होती रहती है।इस घटना में ट्रैक्टर का तेज रफ्तार में भागना ही कारण बताया जा रहा है।  वजीरगंज थाना की पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।