ब्रेकिंग
Anant Singh : नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला एलान, बोले- ‘कैंडिडेट से सवाल करिए न... हमसे झूठ का क्या पूछते हैं, भक्क!’✦Bihar News: बिहारशरीफ में नशा करने से रोका तो भड़का विवाद, दंपती से मारपीट के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर✦Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन✦Anant Singh : नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला एलान, बोले- ‘कैंडिडेट से सवाल करिए न... हमसे झूठ का क्या पूछते हैं, भक्क!’✦Bihar News: बिहारशरीफ में नशा करने से रोका तो भड़का विवाद, दंपती से मारपीट के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर✦Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन

65 लाख निवेश के दावे पर 2.82 करोड़ का विवाद, महिला डायरेक्टर ने पार्टनर के खिलाफ दर्ज कराया केस

गया में 65 लाख रुपये के निवेश और 2.82 करोड़ रुपये के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। महिला डायरेक्टर ने बिजनेस पार्टनर के खिलाफ FIR दर्ज कराई। पुलिस जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA: गया के रामपुर थाना क्षेत्र में बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी की पार्टनरशिप को लेकर 65 लाख रुपये निवेश और 2.82 करोड़ रुपये के भुगतान के दावे का विवाद सामने आया है। कंपनी की महिला डायरेक्टर नगमा ने अपने बिजनेस पार्टनर और मौर्या हाइट्स के डायरेक्टर इकबाल हुसैन पर रकम लौटाने से मुकरने, कंपनी में हिस्सेदारी से इनकार और धमकी देने का आरोप लगाते हुए 11 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 


नगमा ने बताया कि वर्ष 2014 में दोनों की पार्टनरशिप शुरू हुई थी और कंपनी में उनकी 33.33 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उनका दावा है कि उन्होंने रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों से रकम जुटाकर करीब 65 लाख रुपये कारोबार में लगाए थे। उन्होंने 2020 के एग्रीमेंट, MOU, कंपनी दस्तावेज, वाट्सऐप चैट और वॉइस मैसेज को साक्ष्य बताया है। आरोप है कि 2022 के वॉइस मैसेज में 2.82 करोड़ रुपये के भुगतान करने की बात कही गई थी। जब पैसे लेने के लिए मिलने गये तो इकबाल हुसैन मुझे पहचानने से इनकार कर दिया। कंपनी में मेरा शेयर है। कई लोगों से हम पैसा लेकर कंपनी में लगाये थे। 65 लाख रुपया कैश दिया था। 2014 से 2026 तक एक रुपया भी हमें नहीं मिला है। हम चाहते हैं कि मुझे न्याय मिले। घर का आदमी होकर इतना बड़ा फ्रॉड मेरे साथ किया। पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। 


वहीं, इकबाल हुसैन ने सभी आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि महिला ने कंपनी में कोई बड़ी रकम नहीं लगाई, बल्कि उन्होंने और उनके परिवार ने उनसे कई बार कर्ज लिया। उन्होंने हस्ताक्षरित दस्तावेज और गवाह होने का दावा करते हुए फॉरेंसिक जांच की मांग की है। 10 अगस्त की घटना के आरोपों को भी उन्होंने नकारते हुए कार्यालय की CCTV फुटेज सुरक्षित होने की बात कही। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आरोपों की सच्चाई स्पष्ट होगी।

गया से नितम राज की रिपोर्ट