ब्रेकिंग
छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦ छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल

चोरी के शक में 15 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

Bihar Crime News: गया के शेरघाटी थाना क्षेत्र में चोरी के शक में एक नाबालिग युवक की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने कुछ लोगों पर पिटाई का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही...

चोरी के शक में 15 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के झोर गांव में चोरी के शक में 15 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर किशोर को घर से ले जाकर लाठी-डंडे से पीटने का आरोप लगाया है. पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है.


बताया जा रहा है कि किशोर पर गांव के कई घरों में चोरी करने का आरोप लगाया जाता रहा था. इसी वजह से कुछ ग्रामीण उससे नाराज थे. परिजनों का आरोप है कि सोमवार देर रात करीब 12 बजे कुछ लोग किशोर के घर पहुंचे और उसे अपने साथ लेकर कुछ दूर चले गए.


परिजनों के अनुसार, घर से बाहर ले जाने के बाद किशोर के हाथ-पैर बांध दिए गए और उसके साथ लाठी-डंडे से मारपीट की गई. मारपीट के दौरान ही उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई.


वहीं, मृतक के परिजनों ने चोरी के आरोपों को गलत बताया है. उनका कहना है कि किशोर चोरी नहीं करता था और उसके ऊपर लगाए गए आरोपों के आधार पर ही उसके साथ मारपीट की गई.


घटना की जानकारी मिलते ही शेरघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने मामले में दो लोगों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.


पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि किशोर की हत्या किन परिस्थितियों में हुई और घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.