ब्रेकिंग
छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦ छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल

गया में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 11 किलो विस्फोटक- डेटोनेटर और केन बम बरामद

GAYA : गया में एक बार फिर जिला पुलिस और एसएसबी के जवान ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों की साजिश पर पानी फेर दिया है. नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए सुरक्षाबलों ने बड़ी संख्या म

गया में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 11 किलो विस्फोटक- डेटोनेटर और केन बम बरामद
Anamika
1 मिनट

GAYA : गया में एक बार फिर जिला पुलिस और एसएसबी  के जवान ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों की साजिश पर पानी फेर दिया है. नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए सुरक्षाबलों ने बड़ी संख्या में विस्फोटक और बम बरामद किया है. 

घटना कोच थाना इलाके के इस्माईलपुर स्टेशन के समीप की है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने बखोरी हाई स्कूल के पास झाड़ी में छुपा कर रखा गया विस्फोटक बरामद किया है. 

सुरक्षाबलों ने 11किलोग्राम विस्फोटक,1डेटोनेटर,30मीटर वायर,1बैटरी,गंधक,सुतरी और  5किलो का केन बम को बरामद किया है. पुलिस की माने तो नक्सलियों ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए विस्फोटक को  छुपा कर रखा था, जिसे बरामद कर लिया गया है.  बम निरोधक दस्ता की टीम ने बरामद 5 किलो के केन बम को डिफ्यूज कर दिया है.