ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

बिहार : कोर्ट में पेशी के दौरान कैदी की गोली मारकर हत्या, विष्णुपद स्थित श्मशान घाट पर हुए गैंगवार का आरोपी था मृतक

GAYA : गया में कोर्ट में पेशी के दौरान एक कैदी की गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि गया के व्यवहार न्यायालय में पेशी के लिए दो आरोपियों को ले जाया

बिहार : कोर्ट में पेशी के दौरान कैदी की गोली मारकर हत्या, विष्णुपद स्थित श्मशान घाट पर हुए गैंगवार का आरोपी था मृतक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA : गया में कोर्ट में पेशी के दौरान एक कैदी की गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि गया के व्यवहार न्यायालय में पेशी के लिए दो आरोपियों को ले जाया जा रहा था. तभी पहले से ही घात लगाकर बैठे अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. इस दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर कोर्ट परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया. गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हुए आरोपी को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई.


मिली जानकारी के मुताबिक गया विष्णुपद स्थित श्मशान घाट पर पिछले दिनों हुई गैंगवार में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में तिरेल यादव और बाबू धोबी जेल में बंद थे. आज दोनों आरोपियों की कोर्ट में पेशी होनी थी. इसके लिए उन्हें जेल से कोर्ट लाया गया था. वहीं पहले से घात लगाए अपराधियों ने कोर्ट परिसर में ही एक आरोपी को मार दी और फरार हो गए.


आपको बता दें कि घटना के बाद टाउन डीएसपी पीएन साहू मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की. कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. मृतक आरोपी का नाम बाबू धोबी है. गया विष्णुपद स्थित श्मशान घाट पर हुए गैंगवार में यह भी एक आरोपी था और जेल में बंद था.


टैग्स