ब्रेकिंग
बिहार में बदलने वाले हैं बिल्डिंग के नियम... कम जोखिम वाले भवनों के लिए नई सुविधा, जानिए क्या है पूरा बदलावहोटल में सेक्स रैकेट का खुलासा: ऑनर सहित 4 युवक पकड़े गये, 4 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यूबेगूसराय में मटन-शराब पार्टी के दौरान हथियारों का प्रदर्शन, दो देसी पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल'मेरे सामने ससुर की गर्दन दबाई'... जादू-टोने के चक्कर में बेटे ने पिता का किया कत्ल, फिर गायब कर दी लाशछपरा के होटल पैशन में पुलिस की रेड, 4 युवक और 4 युवतियां पकड़े गएबिहार में बदलने वाले हैं बिल्डिंग के नियम... कम जोखिम वाले भवनों के लिए नई सुविधा, जानिए क्या है पूरा बदलावहोटल में सेक्स रैकेट का खुलासा: ऑनर सहित 4 युवक पकड़े गये, 4 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यूबेगूसराय में मटन-शराब पार्टी के दौरान हथियारों का प्रदर्शन, दो देसी पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल'मेरे सामने ससुर की गर्दन दबाई'... जादू-टोने के चक्कर में बेटे ने पिता का किया कत्ल, फिर गायब कर दी लाशछपरा के होटल पैशन में पुलिस की रेड, 4 युवक और 4 युवतियां पकड़े गए

'मेरे सामने ससुर की गर्दन दबाई'... जादू-टोने के चक्कर में बेटे ने पिता का किया कत्ल, फिर गायब कर दी लाश

Bihar Crime News: गया के इमामगंज में ओझा-गुनी और जादू-टोने के शक को लेकर एक बुजुर्ग की हत्या का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। बहू ने अपने देवर पर पिता की गर्दन दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि घटना के बाद शव नहीं मिलने से मामला और रहस्यमय हो...

'मेरे सामने ससुर की गर्दन दबाई'... जादू-टोने के चक्कर में बेटे ने पिता का किया कत्ल, फिर गायब कर दी लाश
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: गया जिले के इमामगंज प्रखंड के कुइवार गांव में ओझा-गुनी और जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है. मृतक रामदास रजक की पत्नी ने अपने छोटे बेटे राजकुमार रजक पर हत्या का आरोप लगाया है. स्वजनों का दावा है कि हत्या के बाद शव को कथित तौर पर जला दिया गया, लेकिन पुलिस को अब तक शव बरामद नहीं हुआ है.


मामला दुबहल पंचायत के कुइवार गांव का है. स्वजनों के अनुसार, रामदास रजक और उनके छोटे बेटे राजकुमार के बीच ओझा-गुनी और जादू-टोना को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद के बाद रामदास की हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है.


बहू ने आंखों के सामने हत्या का लगाया आरोप

रामदास रजक की बहू प्रमिला देवी ने पुलिस को दी गई जानकारी में गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि घटना उनकी आंखों के सामने हुई. प्रमिला के अनुसार, राजकुमार ने अपने पिता को पकड़ लिया और उनकी गर्दन दबाई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई.


प्रमिला ने आरोप लगाया कि घटना के बाद राजकुमार ने उन्हें किसी को कुछ नहीं बताने की धमकी दी. परिवार के लोगों का दावा है कि घटना के बाद राजकुमार अपने तीन चाचाओं के साथ शव को लेकर वहां से चला गया.


शव को जलाने की भी चर्चा

घटना के बाद रामदास रजक का शव नहीं मिलने से मामला और उलझ गया है. स्वजनों का आरोप है कि शव को कहीं ले जाकर जला दिया गया. हालांकि, पुलिस ने शव जलाए जाने या किसी अन्य स्थान पर फेंके जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.


रामदास की पत्नी फूल कुमारी देवी अपने पति की हत्या का आरोप बेटे राजकुमार पर लगा रही हैं. वहीं परिवार के अन्य सदस्य भी शव की तलाश और अंतिम दर्शन का इंतजार कर रहे हैं.


पुलिस कर रही शव की तलाश

घटना की जानकारी मिलने के बाद इमामगंज थाना पुलिस कुइवार गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस रामदास रजक के शव की तलाश में संभावित स्थानों पर छानबीन कर रही है. आरोपित राजकुमार रजक फिलहाल फरार बताया जा रहा है.


इमामगंज थाना के एसआई नौशाद खान ने बताया कि रामदास रजक के शव की तलाश की जा रही है. शव को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं. कहीं शव जलाए जाने की बात कही जा रही है तो कहीं दूसरी जगह फेंके जाने की चर्चा है. पुलिस ने अभी किसी भी दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.


पुलिस के अनुसार, मामले में अभी तक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था. आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस शव की तलाश के साथ हत्या के आरोप और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.