ब्रेकिंग
यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 10 लाख कैश और 4 करोड़ के जेवरात लूटकर फरार हुए 5 नकाबपोश✦दरभंगा में पुलिस टीम पर फायरिंग, गश्ती के दौरान ASI रंधीर कुमार को मारी गोली; DMCH में भर्ती✦‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦नौकरी छूटने के बाद पत्नी का खौफनाक कत्ल, कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति; पास बैठे रहे दो मासूम बच्चे✦Bihar Education: एक DEO को हटाया गया..नए अधिकारी की हुई तैनाती, शिक्षा विभाग ने सात अधिकारियों को विभिन्न जिलों में किया प्रतिनियुक्त...✦यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 10 लाख कैश और 4 करोड़ के जेवरात लूटकर फरार हुए 5 नकाबपोश✦दरभंगा में पुलिस टीम पर फायरिंग, गश्ती के दौरान ASI रंधीर कुमार को मारी गोली; DMCH में भर्ती✦‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦नौकरी छूटने के बाद पत्नी का खौफनाक कत्ल, कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति; पास बैठे रहे दो मासूम बच्चे✦Bihar Education: एक DEO को हटाया गया..नए अधिकारी की हुई तैनाती, शिक्षा विभाग ने सात अधिकारियों को विभिन्न जिलों में किया प्रतिनियुक्त...

Bihar News: बिहार में डैम में डूबने से आठवीं के दो छात्रों की मौत, स्कूल से लौटने के दौरान हादसा

Bihar News: गया जिले के भरारीस्थान में स्वतंत्रता दिवस के दिन डैम में नहाने गए आठवीं कक्षा के दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: गया जिले के रौशनगंज थाना क्षेत्र के भरारीस्थान के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें डैम में डूबने से आठवीं कक्षा के दो छात्रों की मौत हो गई। मृतक छात्रों की पहचान पूर्व मुखिया संतोष कुमार के 14 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार और दिलीप मिश्रा के 14 वर्षीय इकलौते बेटे निखिल कुमार के रूप में हुई है।


दोनों छात्र स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने स्कूल एमएस मेमोरियल एकेडमी, बांकेबाजार में झंडोत्तोलन समारोह में शामिल होने के बाद अपने चार दोस्तों के साथ डैम पर नहाने गए थे। नहाने के दौरान निखिल और सचिन का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में डूब गए।


दो दोस्त जो किनारे पर खड़े थे, उन्होंने तुरंत सड़क तक भागकर ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया। दोनों को शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


हादसे के बाद गांवों में मातम पसरा हुआ है। रौशनगंज के पूर्व मुखिया संतोष कुमार और ब्राह्मणबीघा के दिलीप मिश्रा के घरों में कोहराम मचा है। निखिल की मां बार-बार बेहोश हो जा रही हैं, वहीं सचिन के परिजन दहाड़ें मारकर रो रहे हैं। स्थानीय प्रशासन की ओर से घटनास्थल पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता